Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

अगले साल चीन में अनाज का उत्पादन 6.5 खरब किलोग्राम से अधिक होगा

बीजिंग, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इस साल चीन में अनाज का उत्पादन 6 खरब 63 अरब 85 करोड़ किलोग्राम रहा, जो एक नया रिकार्ड है। चीन में लगातार 16 वर्षो तक अनाज की अच्छी फसल बनी रही। चीनी कृषि मंत्री हान छांगफू ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अगले साल अनाज उगाने का क्षेत्रफल 9.47 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक सुनिश्चित किया जाएगा और अनाज का उत्पादन 6.5 खरब किलोग्राम कायम रहेगा।

हान छांगफू ने कहा कि हाल के वर्षो में अनाज की अच्छी फसल बनाए रखने के बावजूद उत्पादन की क्षमता मजबूत नहीं हुई। अगले साल कृषिभूमि के निर्माण और आपदा की रोकथाम पर जोर दिया जाना चाहिए और लगातार ढांचागत सुधार किया जाएगा।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

— आईएएनएस

Exit mobile version