Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिएः कल्याण सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए।

कल्याण सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या का संपूर्ण विकास होना चाहिए। वहीं, मस्जिद को पांच एकड़ जमीन देने पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय और कानून का पालन किया है साथ ही समाज की एकता व अखंडता का भी ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 का दिन बेहद खास है। इस दिन राम मंदिर पर एतिहासिक फैसला आया। जिसका हर किसी को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि यह फैसला समावेशी है और सर्व सम्मति से लिया गया है। अब तीन महीने में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनेगा। राम की नगरी का संपूर्ण विकास होना चाहिए।

Exit mobile version