Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

कलयुग के कल्कि ‘भगवान’ के घर IT की रेड

बैकुण्ठ में बैठे विष्णु भी आज आश्चर्य में हैं… कैलाश पर बैठे शिव भी सोच में डूबे हैं… इंद्रपुरी में आसन ग्रहण किए इंद्र भी हैरान हैं… आसमान में विराजमान विधाता ने भी नहीं सोचा होगा… कि धरती पर बैठा कलयुग का कल्कि, दौलत का देवता है… जिंदगी भर की कमाई की पाई-पाई जोड़कर भी आम आदमी औसत जीवन जीता है, लेकिन धरती पर मौजूद कथित कथित कल्कि देखते ही देखते इंसान का भगवान बन गया… खुद को विष्णु का अवतार बताने वाले विजय के करीब 40 ठिकानों से 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है… कल्कि भगवान धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके सिखाने के नाम पर काला धन जमा करता था… इसके समूह ने भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों में निवेश किया है… इनकम टैक्स के छापे में कल्कि भगवान के घर से अकूत दौलत मिली है… इतनी दौलत जिसे जिसने भी देखा या सुना हैरान रह गया

तो देखा आपने कैसे कलयुग का कल्कि दौलत का देवता बना बैठा है… इनकम टैक्स विभाग ने बीते बुधवार से ही कल्कि समूह के चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद समेत करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की… इस समूह का संचालक धार्मिक नेता और उनका बेटा है… ये समूह कई जगह वेलनेस कोर्स चलाता है… जांच से पता चला कि इसके कर्मचारी विभिन्न आश्रमों में जो पैसे वसूलता था… उसे हिसाब किताब में नहीं डालता था और उसका कहीं और निवेश कर दिया जाता था… ये फर्जीवाड़ा साल 2014-15 से ही चल रहा है और अभी तक करीब 409 करोड़ रुपयों को इधर-उधर किया जा चुका है… इसके अलावा करीब 90 किलो के सोने के आभूषण भी मिले हैं… जिसकी बाजार में कीमत 26 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है… वहीं 1271 कैरेट हीरे भी मिले हैं… जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है… छापे की कार्रवाई अभी भी चल रही है… जांच के दौरान ये भी पता चला है कि इस समूह ने अमेरिका, चीन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों में निवेश किया है

Exit mobile version