Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

कुरान पर बनाई गई विवादित वीडियो पर AMU छात्रों में आक्रोश

अलीगढ : सोशल मीडिया फेसबुक पर पैगंबर हजरत मोहम्मद पर अशोभनीय टिप्पणी और कुरान पर डाली गई विवादित वीडियो को लेकर एएमयू छात्रों में आक्रोश पनप उठा है…. जिसको देखते हुए छात्रों ने मिलकर अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में एक तहरीर देकर फेसबुक आईडी वाले व्यक्ति के पर सख्त कार्रवाई की मांग की है… एएमयू छात्र नेता नाजिम का कहना है कि फेसबुक पर सोनू डांगर नाम की एक आईडी से कुरान को जलाते हुए वीडियो अपलोड किया गया है… इस तरह लोग माहौल खराब करना चाहते हैं… और देश का मुसलमान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा… उन्होंने कहा कि अगर इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वो सख्त कदम उठायेंगे

कुरान पर बनाई गई विवादित वीडियो पर AMU छात्रों में आक्रोश | Aligarh | UP News

Exit mobile version