Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

गंगोह की जंग हार गए इमरान के भाई

भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। DM को पाँच-पाँच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।

ये एहसास कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को तब हुआ था जब सहारनपुर की गंगोह सीट पर मतगनणा हो रहे थे… प्रियंका का यही डर … वो अंदेशा… उनकी सोच की कसौटी पर खड़ी उतरी….  गंगोह सीट पर बीजेपी ने अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है…. यहां बीजेपी के चौधरी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को काफी कड़े मुकाबले में 5 हजार 362 वोटों से मात दे दी है…. इससे पहले मतगणना के आखिरी चरणों में कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद मतगणना स्थल से बाहर निकल आए… और उन्होंने जिला प्रशासन पर काउंटिंग रोककर सभी को बाहर करने का आरोप लगाया है…. नोमान नसूद ने जिला प्रशासन पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है…. अगर ऐसा है तो देश में चुनाव बंद करवा देना चाहिए

खबरों के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद 22वें राउंड तक बढ़त बनाए हुए थे…. लेकिन 23वें राउंड के बाद उनकी बढ़त कम होती गई और 27वें राउंड के बाद बीजेपी के चौधरी कीरत सिंह ने नोमान पर बढ़त बना ली…. इसके बाद नोमान मसूद मतगणना स्थल से बाहर निकल आए और प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाने लगे…. उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट गंगोह उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया है…. लल्लू ने कहा कि कांग्रेस इसको लेकर सड़कों पर उतरेगी… वहीं इस नोमान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों को प्रशासन निराधार बता रहा है

प्रशासन को लगता है… कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप फर्जी हैं… इसलिए कहता है… कैमरे के सामने पूरी प्रक्रिया हुई है…. जिन्हें शक है, वह आरओ से बात करें अपनी शिकायत दर्ज कराएं…. बहरहाल लगातार तीसरी बार बीजेपी की झोली में गंगोह सीट गई…. जाहिर से बात है… बीजेपी के लिए खुशी का मौका है…. कांग्रेस गंगोह की लड़ाई को आगे भी जारी रखी है

Exit mobile version