Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

गाजियाबाद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 6 करोड रुपए का जुर्माना

गाजियाबाद : जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाया 6 करोड रुपए का जुर्माना। खुले में कूड़ा जलाने और डंप करने वाले 73 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने 70 लाख 88 हजार 500 रु का जुर्माना वसूला। निर्माण सामग्री को ढक कर नही रखने वाले 174 लोगों पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने 1 करोड़ 58 लाख 50 हजार रु का जुर्माना लगाया। वायु प्रदूषण फैला रहे उद्योगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12 लोगों पर 3 करोड़ 89 लाख 22 हजार 812 रु का जुर्माना लगाया। महानगर में प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 करोड़ 18 लाख 61 हजार 312 रु का जुर्माना वसूला है।

Exit mobile version