बीजिंग, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन की सफलता से सभी लोग खुश नहीं हैं। कुछ शक्तियां चीन पर नकारात्मक पेश करने की भरसक कोशिश करती हैं। लेकिन यह कुचेष्टा कभी सफल नहीं होगी। चीन का राष्ट्रीय पुनरुत्थान इतिहास का अनिवार्य परिणाम है। कोई भी देश इसे नहीं रोक सकता।

वांग ने सियोल में दक्षिण कोरिया में कहा कि चीन में विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने का कारण है कि हमने विकास का सही रास्ता ढूंढ़ लिया, यानी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी विशेषता वाले समाजवाद का रास्ता।

उन्होंने कहा कि यह रास्ता न सिर्फ चीन की राष्ट्रीय स्थिति के अनुकूल है, बल्कि युग के रुझान के प्रतिकूल भी है। तथ्यों ने साबित कर दिया है कि यह रास्ता सफल है। न सिर्फ चीनी लोग इसका समर्थन करते हैं, बल्कि दुनिया के अधिकतर देश इसे समझते हैं और इसका स्वागत करते हैं।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

— आईएएनएस