Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

जामिया में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुई डीपीसीसी

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच हुईं झड़पों के एक दिन बाद सोमवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने यहां प्रदर्शन में हिस्सा लिया, और छात्रों पर पुलिस अत्याचार की निंदा की।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा और पार्टी नेता अलका लांबा इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों को आईटीओ में दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय की ओर जाते देखा गया। दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आईटीओ से पहले दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बैरिकेड लगा दिया है।

–आईएएनएस

Exit mobile version