• अखिलेश के निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • प्रतापगढ़ में लेखपाल से लूट पर अखिलेश का वार
  • ‘जिनके घर CM खाना खाते वो भी नहीं सुरक्षित !’
  • ‘जंगलराज में डूबा उत्तर प्रदेश, सरकार कर रही आराम’

विधानसभा उपचुनाव के कुछ दिन पहले…. विधानसभा उपचुनाव के बाद से अबतक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी राजनीति को बदल ली है…. बिलकुल ही नए तरीके से वो अपनी रणनीति को अपना रहे हैं… उसे उस सियासत की जमीन पर उतारते ही जा रहे हैं… टारगेट 2022 है…. और अपने निशाने सबसे पहले अखिलेश जिन्हें ले रहे हैं…. वो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं…. उनकी पार्टी सपा भी अखिलेश की ही रणनीति को अमल कर रही है…. हर मुद्दे पर सबसे पहले कोई आता है… तो वो सीएम योगी…. मुद्दा प्रदेश में बेरोजगारी का हो… मुद्दा महंगाई हो…. मुद्दा बुनियादी समस्याओं का हो…. और मुद्दा बिगड़ती कानून व्यवस्था का हो…. अखिलेश और सपा के निशाने पर सीएम योगी हैं… फिर उसके बाद उनकी सरकार है…. और फिर बीजेपी है….. अब इस तस्वीर को देखिए… करीब डेढ साल पहले की ये तस्वीर हैं…. जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दल बल के साथ रात्रि प्रवास के दौरान खाना खाया था….कि डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मधुपुर में लेखपाल आशाराम सरोज के घर भोजन किया था….तब वो चर्चा में आ गए थे…. ऐसे में अब उन्हीं के साथ लूट की घटना हुई है तो वो चर्चा में आ गए…. लेखपाल आशाराम को तमंचा सटाकर बदमाशों ने नकदी, मोबाइल, बाइक लूट लिया है…. हालांकि पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है… और उसकी तलाश में हर ओर दबिश डाल रही है….. लेकिन सियासत के अखाड़े में विरोधी तो अदभूत क्षण की तलाश में रहती है… अखिलेश और उनकी टीम की नजर इस पर पड़ गई…. उन्होंने पलक झपकते ही इस मुद्दे को उठाया… और अपने निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ले लिया

तो ये सपा का सीएम योगी और उनकी सरकार पर तंज है… या फिर व्य़वस्था पर सवाल है…. क्या वकाई में यूपी अपराधी बेखौफ हैं, बेलगाम हैं…. क्या वाकई में जंगलराज में उत्तरप्रदेश में डुबा हुआ है… और सरकार आराम कर रही है…. ऐसे तमाम सवाल सपा जनता के सामने रख रही है… लेकिन इस जनता का रिएक्शन क्या होगा… ये भी खुद में यक्ष प्रश्न है