Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

झारखंड : रघुबर दास को कड़ी चुनौती मिल रही, विधानसभा अध्यक्ष हारे

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने कैबिनेट के पूर्व सहयोगी और निर्दलीय उम्मीदवार सरयू रॉय से जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। रॉय अपने प्रतिद्वंद्वी दास से 12,816 वोटों से आगे हैं।

दास इस सीट पर 1995 से जीत रहे हैं।

दास, आदिवासी बहुल राज्य में एक गैर आदिवासी नेता हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी सरयू रॉय से कड़ी टक्कर मिल रही है।

जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र 81 सदस्यीय विधानसभा में एक प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र है। राज्य में पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव कराए गए।

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा सीट से करीब 30,000 वोटों से हार गए हैं। उरांव को 45,592 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार जीगा सुसरन होरो को 75446 वोट मिले।

–आईएएनएस

Exit mobile version