Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

झारखंड : 6 सीटों पर बढ़त का अंतर सिर्फ 500 वोट

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव की सोमवार को हो रही मतगणना में छह सीटों पर मतों का अंतर 500 या इससे भी नीचे है और अंतिम समय तक इसमें कोई भी आगे या पीछे हो सकता है।

हुसैनाबाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सिर्फ 316 वोटों से आगे चल रही है। झरिया में कांग्रेस 181 वोटों से भाजपा से आगे चल रही है।

सबसे मजेदार आंकड़ा निरसा से आया है जहां भाजपा सिर्फ चार वोटों से आगे चल रही है। इसका मतलब है कि यहां दूसरे स्थान पर चल रहे झामुमो को बढ़त के लिए सिर्फ पांच वोटों जरूरत है।

राजमहल विधानसभा सीट पर भाजपा 263 सीटों से आगे चल रही है।

–आईएएनएस

Exit mobile version