टोक्यो, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान की राजधानी में अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेलों की आयोजन समिति ने मैराथन कोर्स का गुरुवार को उद्घाटन किया। इसमें हालांकि कुछ देरी हुई। एक महीने पहले यह इवेंट राजधानी में गर्मी के चलते टोक्यो से सापोरो कर दिया गया था।
पुरुष और महिला वर्ग की मैराथन सापोरो के ओड़ोरी पार्क से शुरू होगी और यहीं खत्म होगी। इसमें तीन लूप शामिल होंगे। सबसे बड़ा लूप हाफ मैराथन के बराबर का होगा। दूसरा लूप 10 किलोमीटर का होगा जिसे दो बार पूरा करना होगा।
महिलाओं की मैराथन आठ अगस्त को आयोजित की जाएगी जबकि पुरुषों की रेस अगले दिन।
–आईएएनएस