Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन (लीड-2)

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर रविवार को छात्रों और राजनेताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस जामिया छोड़ो के नारे लगा रहे थे। कई राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर जुटे हुए थे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, भीम आर्मी के चंद्रश्ेाखर आजाद मौके पर मौजूद थे।

पुलिस मुख्यालय पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। आईटीओ से लक्ष्मीनगर की ओर जाने वाला विकास मार्ग को बंद कर दिया गया था।

प्रदर्शनकारियों के एकत्र होने के कारण वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय इलाके में हुई हिंसा के विरोध में छात्र पुलिस मुख्यालय पर जुटे थे।

–आईएएनएस

Exit mobile version