Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

दुनिया के सबसे लंबे इंसान का Raja Bhaiya से क्या है कनेक्शन ?

दुनिया के सबसे लंबे इंसान का राजा भैया से क्या है कनेक्शन ? अखिलेश की राजनीति का सबसे बड़ा बन गया फैन !

दुनिया के सबसे लंबे इंसान का Raja Bhaiya से क्या है कनेक्शन ? | Akhilesh Yadav | The Rajneeti

निकाय चुनाव में अखिलेश के साथ आया ‘रिकॉर्डधारी’… इसके नाम है बड़ा रिकॉर्ड !
राजा भैया के प्रतापगढ़ से है गहरा नाता… अखिलेश की सियासत का साथ देकर बनाएंगे अपना ‘रास्ता’
अखिलेश यादव के साथ दुनिया का दूसरा सबसे लंबे इंसान… कह रहे… हम तो अखिलेश का ही देंगे साथ !

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़े इस शख्स को क्या पहचानते हैं… आखिर कौन ये शख्स हैं… जिसके अखिलेश मुरीद हो गए… और सपा की सदस्यता दिला दी… वो भी तब जब कुंडा के राजा भैया की नजर इस पर जानी चाहिए थी… लेकिन अपने पारिवारिक कलह से निपटने में बिजी राजा भैया की नजर इस पर नहीं गई… अखिलेश की नजर इस पर चली गई… और उन्होंने ने इन्हें अपनी पार्टी सपा में शामिल कर लिया… राजा भैया देखते रह गए… अखिलेश के साथ इस शख्स के नाम अपना बेहतरीन रिकॉर्ड है… दुनिया इसके नाम को जानती है… क्या आप जानते हैं… अगर नहीं जानते हैं… तो कोई बात नहीं हम आपको इसके बारे में बस 2 मिनट में सबकुछ बता देंगे… आप भी जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे…

यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं… सत्ताधारी बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दल भी पूरे दमखम के साथ दिखाई दे रही हैं… वहीं सपा भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर अंतिम रूप देने में जुटी है… राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी दावेदारी पेश करने वालों का आना लगा हुआ है… विधानसभा चुनाव के दौरान सपा में शामिल होने के लिए तस्वीर में दिख रहा ये शख्स भी आया है… इनका नाम धर्मेंद्र प्रताप सिंह है… भारत के सबसे लंबे धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी पार्षदी के लिए अपनी दावेदारी कर रहें हैं… ये दावा कर रहे हैं… टिकट तो इन्हें भी मिलेगा… 8 फिट 2 इंच लंबे धर्मेंद्र लखनऊ के न्यू हैदरगंज वार्ड नंबर 39 से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं…

भारत के सबसे लंबे इंसान धर्मेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़कर जनता की सेवा करना चाहते हैं…वो चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं… दावा है कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया है… मूल रूप से प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र के कसियाही नरहरपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह 47 साल के हैं…धर्मेंद्र ने 23 जनवरी 2022 को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी… इनकी लंबाई आठ फीट दो इंच है… उनका दावा है कि वह दुनिया के दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति है… और उनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है… सपा से पहले उनका किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक नहीं था… लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की थी…

Exit mobile version