नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के पास रविवार को छात्रों के जमा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस मुख्यालय के पास से गुजरने वाले दोनों मुख्यमार्गो को बंद कर दिया गया।

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय इलाके में हुई हिंसा के विरोध में छात्र पुलिस मुख्यालय पर जुटे थे।

–आईएएनएस