• अंगद की दुल्हनियां बनेंगी अदिति
  • अखिलेश की अदिति बनेंगी दुल्हनियां
  • 21 नंवबर को कांग्रेस MLA अंगद सैनी से होगी शादी
  • हाई-प्रोफाइल शादी में लगेगा सियासी दिग्गजों का जमावड़ा

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्द विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं… अदिति सिंह की शादी पंजाब से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से दिल्ली में 21 नवंबर को होगा…. 23 नवंबर को रिसेप्शन होगा… माना जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिलेगा… जिसमे सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं… उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका, राहुल गांधी भी उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं. वहीं चूंकि अदिति सिंह के पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह खुद भी यूपी की सियासत में कद्दावर नेताओं में शुमार थे लिहाजा उनके भी करीबी कई राजनेता इस शादी में शामिल हो सकते हैं…. वहीं अंगद सैनी की दुल्हनियां बनने जा रही अदिति सिंह ने कहा कि ये शादी उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह ने तय की थी…. 15 सितंबर, 2019 को अखिलेश कुमार सिंह का निधन हो गया… पिता की ओर से तय किए विवाह अदिति बहुत खुश हैं

अदिति सिंह तब खासी सुर्खियों में छा गईं जब राहुल गांधी और उनके विवाह के चर्चे सोशल मीडिया में होने लगे…इससे अदिति सिंह खासी नाराज हुईं और सोशल मीडिया यूजर्स पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा था कि राहुल गांधी उनके लिए एक बड़े भाई की तरह हैं और उन्हें वो राखी बांधती हैं… आपको बता दें है कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह साल 2017 में यूपी की राजनीति में सक्रिय हुईं, उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ अपने निकटतम प्रतिद्विंदी को 90 हजार से ज्यादा मतों से हराया… अदिति सिंह यूपी में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं… उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं

अदिति कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की भी काफी करीबी बताई जाती हैं… प्रियंका की करीबी की वजह से ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी… हालांकि पिछले दिनों विकास के मुद्दे पर बुलाए गए विशेष सत्र में उन्होंने पार्टी की तय दिशा से हट कर शिरकत की थी… इसे लेकर कांग्रेस विधान मंडल दल की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था… बहरहाल इन सबसे हटकर कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगी…और जिसके साथ बंधन में अदिति बंधेगी उसका चयन उनके पिता अखिलेश सिंह ने किया था