Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

मैनपुरी उपचुनाव को जीताने में BJP का एक मंत्री का अहम रोल

मैनपुरी उपचुनाव को जीताने में BJP का एक मंत्री का अहम रोल… अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा..

मैनपुरी उपचुनाव को जीताने में BJP का एक मंत्री का अहम रोल | The Rajneeti

अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा… सीएम योगी सुनकर हैरान हो जाएंगे
अखिलेश ने दावा किया… मैनपुरी उपचुनाव को जीताने में योगी के एक मंत्री का भी हाथ
मैनपुरी के उपचुनाव में सीएम योगी के मंत्री ने सपा का दिया था साथ… कौन है वो मंत्री

जीहां कौन है वो मंत्री जो बीजेपी संगठन के खिलाफ जाकर सपा को मदद पहुंचा रहे थे… जिसने पर्दे के पीछे से अखिलेश को मदद की… शिवपाल का साथ दिया… डिंपल के लिए वोट को लेकर वोटरों के दिलों में हिलिंग की… फिलिंग की… कि वोट तो किसी भी कीमत डिंपल यादव को ही मिलना चाहिए… डिंपल ही मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत की असली वारिस है… बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य का दावा झूठा है… इसलिए उपचुनाव में वोट तो सपा को ही मिलना चाहिए… जीत तो डिंपल यादव को ही मिलनी चाहिए… अखिलेश की जुबां पर आखिर योगी सरकार में शामिल कि मंत्री का नाम है.. क्या वो मंत्री बीजेपी से वास्ता रखते हैं… अगर रखते हैं…. तो कौन हो सकते हैं… क्या केशव प्रसाद मौर्य है… या फिर ब्रजेश पाठक…. क्या बीजेपी में शामिल में हुए वो नेता जिनका कभी सपा से नाता रहा है… आखिर कौन है वो मंत्री… अगर बीजेपी से नहीं है… एनडीए गठबंधन के किस दल से नाता है… जिन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की मदद की थी…. ये हम नहीं कह रहे हैं… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका खुलासा किया… सुन लीजिए उन्ही की जुबानी कौन है वो नेता

अखिलेश यादव का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लेकर ये बड़ा खुलासा है… जिसमें वो कह रहे हैं… पर्यटन मंत्री की बात ना करें, ये कब किसके साथ पर्यटन करते हैं कोई नहीं जान सकता है… ये हमें मैनपुरी उपचुनाव जिता रहे थे… अब आप सोच रहे होंगे…ये वैसे ही तंज है… तो सवाल है कि अखिलेश ने आखिर जयवीर सिंह का ही क्यों नाम लिया….

दरअसल सपा के मजबूत किले के रूप में जाने और पहचाने वाले मैनपुरी विधानसभा सीट से पहली दफा जीत हासिल करने वाले जयवीर सिंह को योगी सरकार में पर्यटन मंत्री हैं… कभी समाजवादी गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा, फर्रुखाबाद जैसे संसदीय सीट पर बीजेपी का झंडा फहराया… लेकिन मैनपुरी संसदीय सीट पर अर्से से बीजेपी की कब्जा करने की मंशा नहीं पूरी हो पा रही है…
जयवीर सिंह ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले हैं…और मैनपुरी संसदीय सीट पर ठाकुर जाति के मतदाताओं की तादाद ठीक ठाक तो हैं ही… ओबीसी मतदाता भी खासी तादात में है… इस लिहाज से बीजेपी सपा की मजबूत घेराबंदी करके मैनपुरी संसदीय सीट पर कब्जा करने का मन बनाए हुए हैं… ऐसा माना जा रहा हैकि जयवीर सिंह को 2024 संसदीय चुनाव में बीजेपी अपना उम्मीदवार भी बना सकती है…तो क्या इसलिए अखिलेश ने जयवीर सिंह पर निशाना साध दिया… उन्हें एक तरह से चुनौती दे दी… मैनपुरी की तऱफ देखना नहीं… वो हमारी विरासत है…

Exit mobile version