Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

सड़क हादसे में असम रायफल के कॉन्सटेबल की मौत

एटाः निधौली थाना क्षेत्र के गांव गहेतु के पास टैम्पो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पो में सवार असम रायफल का कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल फौजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मामला निधौली थाना क्षेत्र के गांव गहेतु का हैं। जलेसर निवासी असम रायफल का कांस्टेबल अखिलेश यादव जलेसर से टेम्पो से एटा आ रहे थे। जा रहा है कि अखिलेश यादव एटा में संजय नगर में अपना मकान निर्माण कार्य करवा रहे हैं।अखिलेश यादव असम रायफल में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में मणिपुर में तैनात था। दीपावली के बाद 28 अक्टूबर को छुट्टी पर घर आया था।

Exit mobile version