Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

जन आशीर्वाद यात्रा का जमीन पर कैसा रहा असर? फीडबैक जुटा रहा BJP नेतृत्व

आने वाले विधानसभा व अन्य चुनावों के लिए भाजपा नेतृत्व अपने नए केंद्रीय मंत्रियों की देश भर में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्राओं का फीडबैक जुटा रहा है। भाजपा के सत्तारूढ़ राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लिए इसका खासा महत्व है, जहां छह माह बाद चुनाव होने हैं। भाजपा ने हाल में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदल कर चुनावी तैयारियों को नया रूप दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई बैठकें कर व्यापक समीक्षा की है।

जन आशीर्वाद यात्रा का जमीन पर कैसा रहा असर? फीडबैक जुटा रहा BJP नेतृत्व, इस रणनीति का है हिस्सा

कोरोना की दूसरी लहर व मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल के बाद हुई भाजपा ने नए केंद्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्राएं भाजपा की भावी रणनीति का बड़ा हिस्सा हैं। तीन दिन से एक सप्ताह तक की इन यात्राओं में मोदी सरकार में नए बने 39 मंत्री शामिल हुए थे और उन्होंने 212 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 19 राज्यो में जनता से संवाद किया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने इन मंत्रियों से उनकी यात्राओं को व्यापक फीडबैक लिया ही है। साथ ही जिला व राज्य संगठन से भी जानकारी हासिल की जा रही है। जिन बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है उनमें यात्राओं में लोगों व कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी, सरकार व पार्टी को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया, केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की लोगों तक पहुंच व उन पर लोगों की प्रतिक्रिया जैसे बिंदु अहम हैं।

Exit mobile version