Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

बाहुबली नेता Ramakant Yadav का जज के सामने छलका दर्द

जेल में कैद आजमगढ़ का बाहुबली नेता रमाकांत यादव… हर दिन रमाकांत के लिए होता जा रहा मुश्किलों से भरा
रमाकांत कर रहे फरियाद… कह रहे हैं… जज साहब बीमार है…कुछ तो कीजिए
ड्राई फ्रूट नहीं मिल रहा… मिनरल वाटर चाहिए… नहीं तो किडनी हो जाएगा फेल….रमाकांत बस यही कह रहे बचा लीजिए हमको

बाहुबली नेता Ramakant Yadav का जज के सामने छलका दर्द | The Rajneeti



पूर्वांचल में सियासत से लेकर बाहुबली की दुनिया में रमाकांत यादव एक ऐसा नाम है… जिन्हें हर कोई जानता है… कभी आजमगढ़ के 80 फीसदी ठेकों पर रमाकांत का ही कब्जा होता था… हर सरकार में इनका दबदबा एक जैसा रहा… कहा जाता है कि आजमगढ़ से सोनभद्र तक रमाकांत यादव के 200 ट्रक चलते थे… इस पर लिखा गया RKY का स्टीकर ही गाड़ी की परमिट, चालान या कागज होते थे…. इन गाड़ियों को हाथ लगाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता था… लेकिन जब से यूपी में बीजेपी की सरकार बनी है… उस सरकार की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली है… तब से मुख्तार अंसारी से लेकर अन्य बाहुबलिय़ों की तरह रमाकांत यादव भी गुहार पर गुहार लगा रहे हैं… चेहरे पर परेशानी दिख ही जाती है… अब रमाकांत यादव खाना पानी को लेकर जज के समक्ष गुहार लगाते दिख रहे हैं…
यूपी की जेलों का खाना अब कथित वीआईपी कैदियों को भा नहीं रहा है… पिछले दिनों मुख्तार अंसारी ने एक ही प्रकार के खाने की बात करते हुए जज के समक्ष आम, कुरकुरे, चिप्स जैसी मांग कर दी… वहीं, अब आजमगढ़ के फूलपुर पवई से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे और जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव ने भी जेल के खाने पर आपत्ति जताई है… खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए और स्वास्थ्य का हवाला देकर रमाकांत यादव ने जेल में ड्राई फ्रूट और मिनरल वाटर की व्यवस्था की अपील की है… विधायक ने अपने पैसे से ये पूरी व्यवस्था की बात कही है… विधायक की शिकायत पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है…

जहानागंज थाना क्षेत्र में पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना कर्मी से लैपटॉप आदि की छिनैती के मामले में फतेहगढ़ जेल में बंद समाजवादी पार्टी के फूलपुर पवई से विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में पेशी थी… सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक पेश हुए… इस दौरान रमाकांत यादव ने अपने स्वास्थ्य को लेकर कोर्ट से कई गुहार लगाई… रमाकांत यादव ने कहा कि वो बीमार हैं… उनको ड्राई फ्रूट की जरूरत है, ये नहीं दिया जा रहा है… रमाकांत यादव ने ये भी कहा कि उनको मिनरल पानी चाहिए, लेकिन इनको सामान्य पानी दिया जा रहा है… इससे उनकी किडनी पर असर हो रहा है…

रमाकांत यादव ने दांत निकाले जाने की भी शिकायत की… विधायक ने पेशी के दौरान कहा कि अस्पताल में दांत के डॉक्टर थे… वो जांच के दौरान दांत निकाल दिए… जब नया दांत लगाने की बारी आई तो डॉक्टर की एंट्री बंद हो गई… सपा विधायक रमाकांत यादव का दर्द छलकते जा रहा था… दांत की व्यथा कथा कहने के बाद में भोजन पर आए… कहने लगे जेल का भोजन भी स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं है… भोजन से बात आगे बढ़ी तो परिवार नहीं मिलने देने पर भी आपत्ति जता दी… अब कह रहे हैं… पहले उनकी बात परिवार के लोगों से करा दी जाती थी, लेकिन अब वह भी नहीं कराया जा रहा है…ये नियम के अनुसार नहीं है… अन्य बंदियों की बात करा दी जाती है…

रमाकांत यादव ने गुहार लगाई कि अपने खर्च पर ही यहां पर उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुविधा उनको मिलनी चाहिए… इसके पहले भी रमाकांत यादव ने जेल प्रशासन से सुविधा के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी… इसके बाद उनकी जारी सुविधाएं को भी रोक दिया गया है… जेल प्रशासन की तरफ से हमेशा कोर्ट को दूसरा जवाब दिया जाता है…

Exit mobile version