एक तरफ मोदी-शाह-योगी की तिगड़ी… तो दूसरी राहुल-प्रियंका की जोड़ी ! प्रियंका गांधी ने ठान लिया… अपनी सियासत को जान लिया… भाई के लिए तो कुछ भी करेंगी !

एक तरफ मोदी-शाह-योगी की तिगड़ी… तो दूसरी राहुल-प्रियंका की जोड़ी !
प्रियंका गांधी ने ठान लिया… अपनी सियासत को जान लिया… भाई के लिए तो कुछ भी करेंगी !
2024 में राहुल गांधी को विपक्ष की ओर से पीएम पद का चेहरा बनाना… इसलिए जोरदार निशाना लगाना है… बीजेपी को हराना है !

प्रियंका गांधी ये वो नाम हैं… जिनकी सियासत अब बीजेपी के लिए खतरे की घंटी की तरह हो गई है… राहुल के लिए तो बीजेपी ने जनता के बीच धारणा बना दी है… लेकिन प्रियंका गांधी के लिए ऐसा चाहकर भी नहीं कर पाए हैं… प्रियंका को हालांकि अपने सियासी चक्रव्यूह में बीजेपी ने ना जाने कितनी बार फंसाने का प्रयास किया… लेकिन वो हंसते मुस्कुराते हुए निकलती चली गई… प्रियंका गांधी सियासत की दुनिया में अब वो नाम बन गई है… जिन्होंने वक्त वक्त पर अपने भाई राहुल गांधी का इस तरह साथ दिया… इस तरह से सेफिली निकाला… कि विरोधी हैरान होने से खुद को रोक नहीं है… प्रियंका गांधी बीजेपी के लिए धीरे धीरे एक ऐसा खतरा बन चुकी है… जिसका तोड़ अभी बीजेपी के पास नहीं है…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सियासत के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव नींव का पत्थर साबित हो सकता है… अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस मात दे दे… ये बात राहुल गांधी बखूबी जानते हैं… गांधी परिवार को पूरी तरह से मालूम है… कांग्रेस के रणनीतिकारों को एहसास है… कर्नाटक में अगर कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती है… तो विपक्षी एकता की सियासत पूरी तरह से बदल जाएगी… विपक्ष की सभी पार्टियों की सियासत उनके ईर्द गिर्द घुमने लगेगी…. अब राहुल की राजनीति को धार देने के लिए प्रियंका गांधी मैदान में उतरी है… हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सियासी समझ सबको चौंकाया है… जो परिणाम आया… उससे मोदी-शाह-नड्डा सब हैरान रह गए… इस बार फिर प्रियंका कर्नाटक में है…

ऐसे में सवाल है… क्या 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले क्या राहुल-प्रियंका की जोड़ी मोदी-शाह-योगी की तिगड़ी की सियासत को अपनी सियासत से बैकफुट पर धकेल पाएगी… कर्नाटक में हो रहे विधानसभा के चुनाव में राहुल और प्रियंका गांधी की हुई बड़ी रैली और रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ से कुछ इस तरीके के संकेत निकलने शुरू हुए हैं…कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर हुए रोड शो रैली में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जिस तरीके से लोग खड़े रहे उससे सियासी गलियारों में चर्चाएं यही हो रही है कि अगर प्रियंका गांधी पर कांग्रेस मजबूती से दांव लगाकर उनको हिमाचल और कर्नाटक की तरह आगे करती है तो 2024 में कांग्रेस के लिए यह बड़ा फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है… प्रियंका गांधी ने अपनी पहली बड़ी रैली में कर्नाटक की जनता को उनकी अपनी संस्कृति और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस को वोट देने की अपील की…

कर्नाटक के अलग-अलग शहरों और इलाकों में भी प्रियंका गांधी की रैली से कांग्रेस को न सिर्फ बड़ी उम्मीदें दिखीं बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव एक नई उम्मीद भी नजर आई…प्रियंका गांधी की रैली में उमड़ी भीड़ का अगर आकलन किया जाए तो ये पता चलता है कि वह कांग्रेस के बड़े चेहरों में से सबसे प्रभावशाली चेहरे के तौर पर पहचानी जा रही है… इसके अलावा वो कर्नाटक में कांग्रेस के अब तक पहुंचे सभी बड़े नेताओं में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाले नेता के तौर पर पहुंची है…

प्रियंका गांधी ने जिस तरीके से कर्नाटक में रैली की और लोगों का हुजूम जुटा वह कांग्रेस के लिए बहुत पॉजिटिव है…प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होने सुनने के लिए जिस तरीके से भीड़ जुटी वह सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बल्कि इस साल होने वाले दूसरे अन्य राज्यों और लोकसभा चुनावों के नजरिए से पार्टी को एक बड़ा संदेश ही दे रही है… ये संदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता के चेहरे के तौर पर है… और संदेश ये भी है कि राहुल के पास अब उनकी बहन प्रियंका गांधी की एक्टिव सियासत है… माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की इसी भीड़ खींचने और भरोसे वाली इमेज को आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भी प्रमुखता से उनको आगे रखकर माहौल बनाया जाएगा…

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में अपनी पहली जनसभा, और रोड शो में एक बार से फिर से साबित कर दिया कि वह कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की तुलना में ज्यादा लोगों की भीड़ खींचने में आगे हैं…कर्नाटक में जिस तरीके से अपने पहले रोड शो में इतनी भीड़ इकट्ठा की है वह निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कांग्रेस के नेताओं खासकर राहुल गांधी के लिए बूस्टर डोज के तौर पर होगी… और अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत जाती है… तो विपक्षी एकता कांग्रेस की अगुवाई में एक लय के साथ बीजेपी से मुकाबला करने के लिए तैयार हो सकती है… और उसके साथ ही जहां जहां बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा… वही मोदी-शाह-य़ोगी के खिलाफ आपको राहुल-प्रियंका की जोड़ी दिखेंगी…