साल 2017 में यूपी के चर्चित जिलों में शामिल और साइकिल का गढ़ रहे बाराबंकी में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था… जिले की छह में से पांच सीटों पर सपा की हार हुई थी… सिर्फ शहर की सदर सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी… जबकि 2012 में यहां 6 सीटों में से पांच पर सपा जीती थी… अब लगता सपा अपने इसी गढ़ पर फिर से कब्जा जमाने की राह पर चल पड़ी है….2022 विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सियासी महात्वाकाक्षां को नया आकार मिला है… नई प्रेरणा मिली है… नई दिशा से उस दशा में पहुंचने का रास्ता मिला है… जो कभी सपा 2012 में हुआ करती थी… ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं… क्यों ये कहने की वजह मिली है… यूपी में 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सपा को बाराबंकी की जैदपुर सीट में बड़ी जीत मिली है… इस सीट पर बीजेपी के उपेंद्र रावत ने जीत हासिल की थी… इसी सीट से वो विधायक बने… उपेंद्र के बढ़ते रुतबे को पहचानते हुए… साख और धाक को देखते हुए बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव में बाराबंकी से प्रत्याशी बनाया था… उपेंद्र को जीत मिली… वो सांसद बने… जैदपुर सीट खाली हुई… बीजेपी को… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यही उम्मीद थी… अबकी बार भी बीजेपी प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे… लेकिन ऐसा हुआ नहीं….बाराबंकी की जैदपुर सीट पर सपा उम्मीदवार गौरव रावत ने जीत हासिल कर ली….उन्हें कुल 77 हजार 401 वोट मिलें… मतगणना के दौरान ही गौरव ने बढ़त बना ली थी जो अंत तक जारी रही… वहीं दूसरे स्थान पर 72 हजार 892 वोटों के साथ भाजपा और तीसरे स्थान पर 47 हजार 956 वोटों के साथ कांग्रेस रही… बहुजन समाज पार्टी को 18 हजार 510 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रही

जैदपुर सीट को खो देना बीजेपी के लिए सोचने वाली बात है….मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक बहुत बड़ा झटका है…. सपा के जिस किले पर बीजेपी ने कभी कब्जा किया था… आज उसी किले से उन्हें हाथ धोना पड़ा… सपा फिर बाराबंकी अपने गढ़ के हिस्से पर कब्जा कर लिया… ये बीजेपी के लिए वाकई एक बड़ी चुनौती होने वाली है… ये सपा के लिए वाकई बड़ी प्रेरणा है…. जो उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोश से भर देगा… अखिलेश ने साबित किया… वो जो बोलते हैं… वो करते हैं…. जो नहीं बोलते उसे डेपिनेटली करके दिखाते हैं…. जैदपुर सीट से सपा उम्मीदवार गौरव रावत की जीत सपा के लिए महज खानापूर्ति नहीं है… बल्कि 2022 चुनाव से पहले अखिलेश ने योगी को बड़ी मात दी है…. अपने पुराने किले जैदपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छिन लिया है