Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

32 साल ,100 शादियां , किसी से नहीं लिया तलाक

32 साल ,100 शादियां , किसी से नहीं लिया तलाक | एक चोर, जिसने चोरी करने के लिए अजमाया एक अचूक रास्ता | 27 राज्य और 14 देशों का दामाद…

Giovanni Vigliotto : 32 साल ,100 शादियां , किसी से नहीं लिया तलाक | UP News

एक चोर… जिसने चोरी करने के लिए अजमाया… एक ऐसा अचूक रास्ता… जिसे जिसने भी सुना वो हो गया हैरान
27 राज्य और 14 देशों का दामाद!… क्या ऐसा हो सकता है… तो ऐसा ही हुआ है
32 साल का वक्त… उस शख्स की 100 शादियां… किसी से नहीं लिया तलाक

ये रिकॉर्ड ऐसा है… जिसे दुनिया में कोई तोड़ नहीं सकता… तोड़ने के बारे में सोच नहीं सकता है… ये शब्द जुबां पर लाने में भी दिक्कत होगी…वैसे दुनिया भर में तमाम तरह के रिकॉर्ड बन चुके हैं और आगे भी ये प्रथा जारी रहेगी… इसके लिए कई लोग अब भी कोशिशों में जुटे हैं. कोई सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड बना रहा है, तो कोई सबसे लंबी दाढ़ी का… चलिए आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं… जिसने सबसे ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड बना लिया है…वो 27 राज्यों औऱ 14 देशों का दामाद है… 32 साल में उस शख्स ने 100 शादियां की… हैरत की बात है उसने एक भी तलाक नहीं ली…उस शख्स ने ये शादियां 1949 से 1981 के बीच की… इसी से उसने दुनिया में सबसे ज्यादा द्विविवाह करने का टाइटल अपने नाम कर लिया है…

विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी… उसकी कोई भी पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी… यहां तक कि वो विगलियोटो के बारे में भी काफी कम जानती थीं… ऐसा कहा जाता है कि उसने अमेरिका के 27 अलग-अलग राज्यों और 14 अन्य देशों में ये शादियां कीं… हर बार वो फर्जी पहचान के साथ ऐसा करता…वो सभी महिलाओं को चोर बाजार में मिलता था और पहली डेट पर ही प्रपोज कर देता था… शादी होने के बाद वो अपनी पत्नी के पैसे और बाकी कीमती सामान लेकर भाग जाता… गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, वो महिलाओं से कहता था कि मैं काफी दूर रहता हूं और इसलिए अपना सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ…जब महिलाएं सारा सामान पैक कर लेती थीं, तो विगलियोटो ट्रक में उनका सामान भरकर भाग जाता था… फिर वो दोबारा नजर ही नहीं आता था… वो सारा चोरी का सामान चोर बाजार में बेच देता था. यहीं से वो दूसरी महिलाओं को शिकार बनाता था…

उसके खिलाफ कई शिकायते होने के बावजूद वो भागने में कामयाब रहता था… हालांकि उसकी आखिरी शिकार बनी महिला ने उसे अमेरिका के फ्लोरिडा में धर दबोचा. ..इस महिला का नाम शारोन क्लार्क था और ये इंडियाना के चोर बाजार में मैनेजर का काम करती थी… वो 53 साल की उम्र में पकड़ा गया था… इसके बाद उसके खिलाफ जनवरी 1983 में मुकदमा शुरू हुआ… उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई… इसमें 28 साल की सजा धोखाधड़ी और छह साल की सजा एक से अधिक शादी करने के मामले में दी गई…. इसके साथ ही उस पर 336,000 डॉलर का जुर्माना लगा…उसने अपनी जिंदगी के आखिरी 8 साल एरिजोना स्टेट की जेल में बिताए… उसकी 61 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज की वजह से 1991 में मौत हो गई. .. बहरहाल उसी चोर जिसने 100 से ज्यादा शादी की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है… इसमें जियोवन्नी विगलियोटो की कहानी बताई गई है… ऐसा कहा जाता है कि उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो नहीं था, लेकिन आखिरी पत्नी से शादी करने के दौरान भी उसने यही नाम इस्तेमाल किया…

Exit mobile version