गौतमबुद्धनगर, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को 8 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोराना संक्रमण के कुल मामले अब 255 हो गए हैं।
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर सुनील दोहरे ने बताया, 107 रिपोर्ट की जांच की गई। इनमें 99 रिपोर्ट नेगेटिव आईं, वहीं 8 पॉजिटिव नए मामले सामने आए। जो नए मामले सामने आए हैं, उसमें तीन मरीज सेक्टर-12 के निवासी हैं, जिनमें 2 पुरुष जिनकी उम्र 21 वर्ष है, वहीं एक महिला मरीज की उम्र 53 वर्षीय है।
उन्होंने बताया, संक्रमितों में 50 वर्षीय पुरुष जो सेक्टर-10 के निवासी हैं और दो मरीज, जिनमें 23 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय पुरुष सेक्टर 8 नोएडा के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के 45 वर्षीय सर्जन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं एक 27 वर्षीय संक्रमित महिला ग्रेटर नोएडा के जिम्स होस्टल में मिली है।
उन्होंने बताया कि 10 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं जिनमें 9 मरीज शारदा अस्पताल से घर गए हैं, जिनमें 5 पुरुष जिनकी उम्र 18 वर्ष, 11 वर्ष, 55 वर्ष, 25 वर्ष व 45 वर्ष है, वहीं चार महिला मरीज जिनकी उम्र 52 वर्ष, 22 वर्ष, 42 वर्ष व 17 वर्ष है। एक 42 वर्षीय पुरुष को दिल्ली के अस्पताल से घर भेजा गया है।
गौतमबुद्धनगर में अब करोना संक्रमित मामलों की संख्या कुल 255 हो गई है। इनमें से 191 लोग घर जा चुके हैं और अब तकपांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 59 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
–आईएएनएस