राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुस गया है। कैंट इलाके की दिलकुशा कालोनी में दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत तक हो गई। इसी तरह उन्नाव में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।
बारिश से परेशान शहर का निरीक्षण करने निकलीं लखनऊ की मंडलायुक्त (कमिश्नर) ने शुक्रवार सुबह ही शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल व रिवरफ्रंट कॉलोनी आदि स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में वह घुटने तक भरे पानी में एक हाथ से सहारा लेकर व दूसरे हाथ में चप्पल लेकर आगे बढ़ रही हैं। उनके एक सहयोगी ने छाता पकड़ रखा है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके सेवा भाव की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एक अधिकारी को इसी तरह जनता के लिए समर्पित होना चाहिए।
प्रदेश में मौसम का हाल देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।
उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जनपदों में इस बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।