Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Akhilesh Yadav के Gulshan Yadav ने तो Raja Bhaiya को तीखी मिर्ची लगा दी

Akhilesh Yadav के Gulshan Yadav ने तो Raja Bhaiya को तीखी मिर्ची लगा दी, राजा भैया के पिता ने जो बात कही… उससे दो कदम आगे बढ़ गए गुलशन…

Akhilesh Yadav के Gulshan Yadav ने तो Raja Bhaiya को तीखी मिर्ची लगा दी | The Rajneeti

राजा भैया ने अखिलेश के गुलशन को ललकारा… गुलशन ने राजा भैया को जवाब दिया करारा
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने जो बात कही… कुंडा के ही रहने वाले गुलशन यादव ने उस बात को बढ़ाया… विवाद को तीखा बनाया
राजा भैया के पारिवारिक विवाद पर गुलशन यादव का तंज… सुनकर राजा भैया जरूर हुए होंगे रंज !

कुंडा के राजा राजा भैया ने कभी सोचा नहीं होगा…एक पारिवारिक विवाद की जद में वो इस कदर फसेंगे कि अपने तो अपने अब पराये भी उनका मौज लेने लगेंगे… अपनी खिसियाहट को शांत करने के लिए… शुकुन देने के लिए… बेचैनी को शांति की राह पर ले जाने के लिए राजा भैया के कुंडा के ही रहने वाले उनके धुर विरोधी ने अपने शब्दों से उन्हें बड़ा दर्द दे दिया… सपा नेता गुलशन यादव ने एक ऐसी बात कही है… राजा भैया ने सुना तो होगा ही… गुस्सा तो आ ही रहा होगा… आंखे लाल तो ही रही होगी…. सोच भी रहे होंगे…. गुलशन यादव से उनकी लड़ाई सियासी है… ये तो पर्सनली होने लगा… पर्सनल वार करने लगा… गुलशन यादव राजा भैया के खिलाफ जो बात कही है… वो उनके पति उदय प्रताप सिंह ने राजा भैया के खिलाफ जो कहा… वो उससे दो कदम आगे हैं… गुलशन यादव की कही बात राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह से भी तीखी है…उदय प्रताप सिंह ने कहा था रघुराज भदरी रघुराज अपने आदर्श मुल्ला मुलायम से कम नहीं थे… तब लोगों ने इसके कई मतलब निकाले… अब गुलशन यादव ने इसे आगे बढ़ाया है… राजा भैया के खिलाफ एक बड़ी बात कही दी… सपा नेता गुलशन यादव ने क्या कहा…. बताएंगे… लेकिन उससे पहले जानिए… गुलशन यादव के साथ प्रतापगढ़ में ऐसा क्या हुआ जो कि वो राजा भैया पर आग बबूला हो गए…

दरअसल यूपी नगर निकाय चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं… गुलशन यादव के खिलाफ चाट फुल्की बेचने वाले ने मुकदमा दर्ज कराया है… बड़ी बात ये है कि सपा ने निकाय चुनाव में कुंडा नगर पंचायत से उनकी पत्नी सीमा यादव को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद पंचायत चुनाव का माहौल भी गर्म हो गया है… सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के भाई गुलशन यादव और पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर कुंडा पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया… गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव वर्तमान में कुंडा नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं… निकाय चुनाव में वह फिर सपा की ओर से दावेदार हैं… दूसरी ओर उनके समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं…

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को गुलशन यादव अपने पांच साथियों के साथ उसके घर पहुंचा…मोटर पंप की पाइप तोड़ने का आरोप लगाकर उसे पीटा और वस्त्र फाड़कर छेड़खानी की…सपा विधायक गुलशन यादव उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें कुंडा सीट से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़वाया था…. वो राजा भैया के करीबी भी रह चुके हैं हालांकि इन चुनावों में गुलशन यादव को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यूपी निकाय चुनाव में सपा ने एक बार फिर उन भरोसा जताया और उनकी सीमा यादव को कुंडा नगर पंचायत से टिकट दिया है…. सपा नेता के खिलाफ कुंडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है…. गुलशन यादव पर जब मिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया तो बिना नाम लिए गुलशन यादव ने राजा भैया के खिलाफ एक बड़ी बात कह दी… उन्होंने कहा…

ये सब उन्ही महोदय का किया धरा है,जो नाना बनने की उम्र में दुल्हा बनने का शौक रखते हैं

तो गुलशन यादव के कहे इन बातों से क्या मतलब निकाला जाए… गुलशन यादव का निशाना किस पर है… क्या कभी राजा भैया के सबसे भरोसेमंद रहे गुलशन यादव के निशाना राजा भैया की जिंदगी में मची पारिवारिक कलह पर है… क्या वो गुलशन यादव मान कर चल रहे हैं… भानवी सिंह और उनके पति राजा भैया के बीच जो विवाद पनपा है… उसके लिए सिर्फ राजा भैया जिम्मेदार हैं… क्या राजा भैया की जिंदगी में कोई महिला है… जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पत्नी भानवी सिंह को तलाक देने का प्रण ले लिया….

आपको बता दें कि… गुलशन यादव ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत राजा भैया के साथ ही की थी. साल 2011 में वो कुंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने… साल 2017 में भी उन्होंने जेल में रहते हुए राजा भैया के उम्मीदवार के खिलाफ अपने पत्नी को चुनाव जिता दिया… इस बार सपा ने फिर से सीमा यादव को मैदान में उतारा है… गुलशन यादव पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं… पिछले साल मई 2022 में भी झांसी में गुलशन यादव की अवैध संपत्ति पर नगर निगम का बुलडोजर चला था… उन पर नगर निगम की नजूल की करोड़ों की कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण का आरोप लगा था, जिसके बाद नगर निगम ने उनकी करीब 6 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया था…

Exit mobile version