Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Akhilesh Yadav विधानसभा में शेरवानी पहन कर पहुंचे तो होने लगी चर्चा !

Akhilesh Yadav विधानसभा में शेरवानी पहन पहुंचे तो होनी लगी चर्चा ! अखिलेश की शेरवानी और Azan Khan की शेरवानी का “शेरवानी कनेक्शन” ! अखिलेश का CN Yogi पर “शेरवानी अटैक“

Akhilesh Yadav  विधानसभा में शेरवानी पहन पहुंचे तो होनी लगी चर्चा ! | The Rajneeti Special Report

अखिलेश का नया लुक… क्या सीएम योगी पर है अटैक ?
शेरवानी पहने नजर आए अखिलेश… क्या बताने का कर रहे प्रयास ?
अखिलेश ने शेरवानी पहन योगी को अपने इरादे से अवगत करा दिया… अब क्या करेगी सरकार ?

ये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया लुक हैं… ऐसा लग रहा है… किसी खास कार्यक्रम में आए हो… ऐसा लग रहा है… कोई खुशी का मौका है… जिसको लेकर वो सेलिब्रेट कर रहे हैं… उनके सेलिब्रेशन में साथ ताल मिलाकर सपा के धुरंधर भी अपना अंदाज दिखा रहे हैं… अगर आप में से किसी को ऐसा लगता है… तो पूरी तरह से आप गलत है… अखिलेश को शेरवानी में देखकर जो व्याख्या कर रहे हैं… वो सत्यता की कसौटी पर सत्य नहीं है… अखिलेश ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान शेरवानी क्यों पहना है… क्या सपा के ज्यादातर विधायकों ने भी शेरवानी को आज के दिन पहनने में इंटरेस्ट दिखाई है…इसे समझने के लिए फ्लैश बैक में जाना पड़ेगा… रामपुर चलिए… रामपुर में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ क्या हुआ… यही ना कि सजा मिलने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गई… सजा क्यों हुई क्योंकि सीएम योगी और उनके प्रशासन ने सक्रियता दिखाई… अब जरा यादों की फेहरिस्त में और पीछे चलिए… रामपुर विधानसभा उपचुनाव में क्या हुआ… आजम का किला ढ़ह गया है… आजम खान के आंसू बहाने के बाद भी सपा रामपुर विधानसभा सीट पर फिर से काबिज नहीं हो पायी… जरा ओर पीछे चलिए… रामपुर लोकसभा उपचुनाव में क्या हुआ… यहां भी आजम खान बेबस नजर आए… अपने प्रत्याशी को जिता नहीं पाए… आजम खान के साथ क्या हुआ… उन्हें सजा मिली… उनकी विधायकी चली गई… अखिलेश के बगल वाली सीट पर वो बैठते थे… लेकिन आज उस सीट पर वो नहीं बैठ पाए… क्योंकि योगी सरकार का चाबुक आजम खान की सियासत पर चली… सपा अध्यक्ष अखिलेश को ये सब याद है… अखिलेश ना तो आजम की सियासत को भूले और ना ही आजम को… अखिलेश किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को भुलने नहीं देना चाहते हैं… कि आजम की सियासत यूपी से नदारद है… इसलिए एक नए लुक में नजर आए… .
समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा के अंदर पूर्व मंत्री आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहती है… आजम खान जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन में नजर आते थे, ठीक उसी तरह आज अखिलेश यादव समेत सपा विधायक शेरवानी पहनकर नजर आए हैं…इस दौरान समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से लिखा कि

हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में

हालांकि, सपा विधायकों का कहना है कि मन में आया तो शेरवानी पहन लिया है… आपको बता दें कि… पूर्व मंत्री आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार बजट पेश हुआ… जिसमें अखिलेश समेत समाजवादी पार्टी के ज्यादा विधायक शेरवानी पहन कर के आए हैं. खुद अखिलेश यादव शेरवानी पहन कर आए… आजम खान के सपोर्ट में और उनको लगता है कि योगी आदित्यनाथ को शेरवानी पसंद नहीं है इसलिए इस तरीके से ड्रेस में सपा के अधिकतर विधायक विधानसभा का बजट सत्र अटेंड करने के लिए आए… हालांकि, सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि यह हमारा ड्रेस कोड है जिसके लिए पहले से निर्देशित किया गया था, अखिलेश यादव भी खुद शेरवानी में पहुंचे हैं, ये हमारा समानता के प्रति पैगाम है, सपा सभी की पार्टी है…

Exit mobile version