Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Arif के Saras को लेकर Akhilesh ने CM Yogi को दी चेतावनी..आजाद कर दो, वर्ना

सारस को आरिफ नहीं भूला… आरिफ सारस को नहीं भूला… अखिलेश आरिफ और सारस की दोस्ती को नहीं भूले सारस मित्र आरिफ से फिर मिले अखिलेश… शायराना अंदाज में योगी पर किया अटैक योगी से अखिलेश कहने लगे… आजाद कर दो, हमें पिंजरों में नहीं रहना

Arif के Saras को लेकर Akhilesh ने CM Yogi को दी चेतावनी..आजाद कर दो, वर्ना ! | The Rajneeti

सारस को आरिफ नहीं भूला… आरिफ सारस को नहीं भूला… अखिलेश आरिफ और सारस की दोस्ती को नहीं भूले
सारस मित्र आरिफ से फिर मिले अखिलेश… शायराना अंदाज में योगी पर किया अटैक
योगी से अखिलेश कहने लगे… आजाद कर दो, हमें पिंजरों में नहीं रहना

आरिफ और सारस की दोस्ती याद है… कभी देखा करते होंगे… आरिफ और सारस को एक साथ रहकर दोस्ती की नई इबारत लिखते हुए… तब आप में सब हैरान हुए करते होंगे.. एक पक्षी से एक इंसान की दोस्ती ऐसी भी हो सकती है… आरिफ और सारस की दोस्ती के किस्से हर जुबां पर हुआ करते थे… क्या अब भी याद है… अब किसी को याद हो या ना हो… लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को तो याद है… वो ना तो आरिफ को भूले हैं… ना ही उस बेजुबान पक्षी को भूले हैं… आरिफ नहीं भूला है… इसलिए वो फिर से अखिलेश के पास आया है… सिर्फ एक फरियाद के साथ सिर्फ एक मुहिम के साथ सारस को आजाद कराने उसके साथ आए… जो बात वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं… वो बात अखिलेश के जरिए पहुंचाने चाहते हैं…
उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है… आरिफ सारस से दोस्ती के लिए बीते दिनों चर्चा में आए थे… अखिलेश ने आरिफ से मुलाकात को अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है… उन्होंने शायरी के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वह सारस को आजाद कर दें, जो कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया है… आरिफ ने भी एक हरे रंग की टीशर्ट पहनी है, जिस पर सारस का चित्र बना है और लिखा है- सेट मी फ्री यानी मुझे आजाद कर दो…
दरअसल, अमेठी के रहने वाले आरिफ को एक सारस घायल अवस्था में मिला था। उन्होंने उसकी जान बचाई, जिसके बाद परिंदे से उनकी दोस्ती हो गई… आरिफ और सारस की दोस्ती प्रदेश में काफी चर्चा बटोर रही थी… इसके कुछ दिन बाद सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सारस और आरिफ से मिलने के लिए पहुंच गए… उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी… इसके कुछ ही दिन बाद वन विभाग की टीम ने आरिफ से सारस को अपने कब्जे में ले लिया…वन विभाग का कहना था कि राज्य पक्षी सारस को कोई ऐसे अपनी कैद में नहीं रख सकता… इतना ही नहीं, आरिफ के खिलाफ केस भी दर्ज हुए, जिसकी अखिलेश यादव समेत सारे विपक्ष ने निंदा की… अखिलेश ने तो ये तक कह दिया कि मैं जिससे भी मिलने जाऊंगा, सरकार उससे सब कुछ छीन लेगी… सारस को पहले तो रायबरेली के पक्षी विहार में रखा गया, जहां से उसके लापता होने की भी खबर आई…बाद में सारस का पता लगाकर कानपुर के चिड़ियाघर में संरक्षित किया गया है…
अब आरिफ और अखिलेश यादव सारस को आजाद करने के लिए अभियान चला रहे हैं.. इसी क्रम में आरिफ ने अखिलेश से सोमवार को मुलाकात की है… आरिफ ने जहां टीशर्ट पर सारस को आजाद करने के लिए खास संदेश लिखा है… वहीं अखिलेश ने ये तस्वीर शेयर कर शायरी के जरिए तंजात्मक लहजे में सारस की आजादी की मांग की है… अखिलेश ने लिखा है-

हुक्मरानों से है, परिंदों का बस यही कहना…
आज़ाद कर दो, हमको पिंजरों में नहीं रहना

बहरहाल आरिफ जो चाहता था… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैसा ही किया…उन्होंने आरिफ के अभियान में सारस के लिए खुद को कनेक्ट कर लिया… अब बस अखिलेश की मांग… सारस को आजाद कर दो

Exit mobile version