Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Brij Bhushan Sharan Singh ने Akhilesh को क्यों कहा ‘शुक्रिया’ ?

बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश को क्यों कहा ‘शुक्रिया’ ?… यूपी के यादव समाज से आने वाले पहलवान किसके साथ हैं ?

Brij Bhushan Sharan Singh ने Akhilesh  को क्यों कहा 'शुक्रिया' ? | The Rajneeti |  Wrestler Protest

बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश को कहा ‘शुक्रिया’… आखिर अखिलेश ने बृजभूषण पर क्या की मेहरबानी ?
बृजभूषण ने यूपी के यादवों को बताई असल बात… जो धरना पर बैठे पहलवानों को दे रहे साथ ?
बृजभूषण की बात से ऐसा लगा… जैसे यादव समाज से कह रहे हो… आपके लिए मैंने इतना किया… और आप मेरे दुश्मनों से दोस्ती निभा रहे…

जीहां बृजभूषण शरण सिंह ने जो बात कही है… उससे तो ऐसा ही लगता है… बृजभूषण शरण सिंह ने जो उदाहरण पेश किया है… उसमें वो बात हैं… जिसे यादव समाज के लोग कहेंगे… अरे इन्होंने तो अपना साथ दिया है… अब उस किए उपकार पर अपना साथ मांग रहे हैं…. अब देखिए…जंतर मंतर पर सत्यपाल मलिक आए… प्रियंका आयी… दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आए… चंद्रशेखर आए… लेकिन नेता ऐसे हैं… जिन्होंने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ या पक्ष में कुछ नहीं कहा…. अब बृजभूषण शरण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रिया कहा है… तो क्यों कहा… कहा तो क्या कहा… उससे पहले जान लीजिए खिलाड़ियों के धरने के पीछे बृजभूषण शरण सिंह को किसका हाथ दिखता है…

ये आवाज बनाई गई है… सिखाई गई है… जो हरियाणा से आने वाले कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के शह पर आए है… बकौल बृजभूषण शरण सिंह ये प्रियंका गांधी नहीं समझ पायी है… प्रियंका गांधी को तथ्य मालूम नहीं है… बस वो दीपेंद्र हुड्डा के हाथों को खिलौना बना गई है…

लेकिन इन सबके बीच बृजभूषण शरण सिंह ने एक बात कही… उस बात की ओर इशारा किया… जिस बात का एहसास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को तो है… लेकिन आरएलडी चीफ जयंत चौधरी और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को नहीं है… बृजभूषण शरण सिंह ने कहा…

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को धन्यवाद करता हूं… अखिलेश यादव को मैं बचपन से जानता हूं… वो मुझे जानते हैं… मैं उम्र में उनसे बड़ा हूं… राजनीति उनका हमारा अलगाव है… ये अलग बात है… अखिलेश यादव को सच्चाई मालूम है… सच्चाई इसलिए मालूम है… कि उत्तर प्रदेश के अंदर अगर 10 हजार लड़के पहलवानी करते हैं…8 हजार यादव समाज से आते हैं… और उसमें ज्यादातर समाजवादी परिवार से जुड़े हैं… इसलिए उन्हे सच्चाई मालूम है… और कांग्रेस के नेताओं को भी सच्चाई मालूम है… अन्य पार्टी के नेताओं को भी सच्चाई मालूम है…कुछ भी कर सकते हैं… नेताजी लेकिन ये नहीं कर सकते हैं…

तो बृजभूषण शरण सिंह की बातों से तो ऐसा लगता है… धरने पर बैठे पहलवानों का टारगेट वो नहीं बल्कि यूपी के पहलवान है… जिनमे 8 हजार यादव समाज से आने वाले पहलवान हैं… जो समाजवादी है… इसलिए उनकी कुर्बानी के लिए हरियाणा के जाट समाज से आने वाले पहलवान धरने पर बैठे हैं… अभी ट्वीटर जाट समाज वर्सेज क्षत्रिय समाज की लड़ाई जारी है… क्षत्रिय समाज अब यादव समाज से कह रहा है… इस लड़ाई में उनका साथ दें… क्योंकि जब नरसिंह यादव को डोपिंग टेस्ट में फंसाया गया था… उस वक्त बृजभूषण शरण सिंह ने ही साथ दिया था…

Exit mobile version