Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

वीडियो:- मुस्लिम इलाकों में लोगों ने छतों से फूल बरसाकर किया मेरठ पुलिस का स्वागत

मेरठ : जहां एक तरफ देश के कई हिस्सों से लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आई वहीं मेरठ में लोगो ने कोरोना वायरस जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए परिवार से दूर दिन रात ड्यूटी कर रही पुलिस पर फूल वर्षा कर नई मिसाल पेश की।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200405-WA0018.mp4

SSP अजय साहनी के काफिले पर हुई फूल वर्षा

मेरठ के लिसाड़ी गेट के मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में लोगों ने अपने घरों की छतों से मेरठ पुलिस पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। आपको बता दें लॉकडाउन के दौरान गश्त पर निकले एसएसपी अजय साहनी के काफिले पर लोगो ने फूल बरसाते हुए मेरठ पुलिस ज़िन्दाबाद के नारे भी लगाए।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200405-WA0017-1.mp4

सुने एसएसपी अजय साहनी ने क्या कहा

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200405-WA0014.mp4
एसएसपी अजय साहनी

आपको बता दें स्थानीय लोगो ने कहा कि देश के बॉर्डर पर सैनिकों को पता होता है दुश्मन कौन है किधर से आएगा लेकिन मेरठ पुलिस जिस तरह अज्ञात दुश्मन से हम लोगों को बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर लेकर भूखे गरीबों की सुरक्षा कर उनकी आर्थिक मदद भी कर रही है हम ऐसी पुलिस के सम्मान के लिए हमने फूलों की वर्षा की और मेरठ की जांबाज पुलिस के लिए हम अपनी जान भी कुर्बान कर देंगे।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200405-WA0020.mp4
स्थानीय

Exit mobile version