उन्नावः पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होकर जंग लड़ रहा है। लगभग सभी राज्यों को लॉकडाउन कर कोरोनो को पाव पसारने से रोका जा रहा है। कोरोना से जंग मे देश की जनता सरकारों का पूरा साथ दे रही है। कोरोना वायरस की महामारी के बीच उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सासद साक्षी महाराज लोगों की मदद को आगे आए। साक्षी महाराज ने मास्क, सेनिटाइजर, दवा और जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए 25 लाख रुपए की मदद की है। डीएम उन्नाव ने अविलंब 25 लाख रुपए स्वीकृत करने की बात भी कही है।