Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

भाजपा में शामिल हो सकती हैं प्रियंका: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल ने कहा- कांग्रेस महिला और ओबीसी विरोधी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का चेहरा प्रियंका मौर्य के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौर्य ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है।

टिकट वितरण पूर्व नियोजित था
प्रियंका बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ एक नारा है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया।

कांग्रेस में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं15 जनवरी को कांग्रेस द्वारा 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 50 महिलाएं शामिल थीं। प्रियंका ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पार्टी में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।
लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधलीडॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे, लेकिन खुद जांच करें फिर बोलें। हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा।

Exit mobile version