लखनऊ :: सिंगर कनिका कपूर के ऊपर CMO की तहरीर पर लखनऊ के थाना सरोजनीनगर में FIR दर्ज़ कर ली गयी है | कनिका के खिलाफ खतरनाक बीमारी फैलाने की संभावना वाली हरकत करने के मुख्य आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत सरोजिनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा लखनऊ के CMO की तहरीर पर दर्ज किया गया है। कनिका के खिलाफ हजरतगंज और गोमती नगर थानों में दो और मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।

CMO के द्वारा FIR दर्ज़ कराने के बाद , CMO खुद सवालों में घिरते नज़र आ रहे है | मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर वो लिखते है कनिका कपूर दिनांक 14/03/2020 को लखनऊ आयी थी जो कुछ दिन पहले लंदन गयी थी और जो कोरोना धनात्मक (ve ) पायी गयी है | दिनांक 14/03/2020 को एयरपोर्ट पर ही वो कोरोना धनात्मक पायी गयी थी | जिनको होम quarantine में रहने के निर्देश दिए गए थे किन्तु उन्होंने उक्त नियमों का उल्लघन करते हुये कई सामाजिक कार्यों में भाग लिया | आगे आप FIR की कॉपी पढ़ सकते है क्या लिखा CMO साहब ने …

CMO साहब से UPNEWS के सवाल

  • जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 14/03/2020 को ही पता चल गया था तो क्यों सोते रहे
  • क्यों CMO ने 14 मार्च को ही प्रशासन को जानकारी नहीं दी
  • फिर 20 मार्च की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में ही उनका नाम क्यों दर्ज़ किया गया
  • 14 मार्च से पहले से ही कनिका लखनऊ में है

आखिर में सवाल ये उठता है क्या CMO की इस घोर लापरवाही के लिए उन्हें सरकार द्वारा तत्काल कार्यमुक्त नहीं करना चाहिए | CMO की इस लापरवाही की वजह से लखनऊ ,कानपुर और नोएडा के जिलों के साथ साथ कई मंत्री ,सांसद ,विधायक के साथ कई लोग ख़तरे में आ गए है |