काजल का हत्यारा विजय प्रजापति पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस से घिरता देख फायरिंग कर भाग रहा था अपराधी विजय। फायरिंग में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगहा के बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम था।

एसएसपी ने बताया कि बीती देर रात चेंकिंग चल रही थी। इसके बाद विजय प्रजापति के संभावित ठिकाने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो विजय ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग गया। 

घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त विजय के रूप मे ं हुई है। विजय ने कुछ दिन पहले एक लड़की काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर अपराध के दर्जनों मामले थे और एक लाख का इनाम भी था।