Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

हरियाणा से आ रहे प्रवासियों को गन्तव्य तक पंहुचा रहा बुलंदशहर प्रशासन

बुलंदशहर : लाॅकडाउन के बाद हरियाणा में फंसे लोगों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाये जाने के लिए बुलंदशहर में बसों का विशेष इंतेज़ाम किया गया है। शासन के निर्देश पर हरियाणा से आ रहे प्रदेश के निवासियों को उनके गंतव्य जनपद तक भेजे जाने के लिए प्रशासन द्वारा बसों की व्यवस्था यहां की गई है। सभी को उनके जनपदों तक भेजा जा रहा है। नोडल अधिकारी और आयुक्त मेरठ मण्डल अनिता सी0 मेश्राम और आईजी दीपक रतन ने डीएम बुलंदशहर के साथ आज बस अड्डे का जायज़ा लिया। डीएम रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी है कि दूसरे राज्य से आ रहे लोगो की थर्मल स्केनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों की पूरी जानकारी भी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VIDEO-2020-04-26-14-53-59.mp4

Exit mobile version