Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

बरेली में जमातीयों को ढूढने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया हमला, देखें वीडियो

बरेली में आज जमातीयों को ढूढने इज़्ज़तनगर के कर्मपुर गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। पुलिस वाले जान बचाकर जैसे ही बैरियर वन पुलिस चौकी पहुची तो दो ढाई सौ लोगो ने चौकी पर हमला कर दिया। जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के दौरान आईपीएस अभिषेक वर्मा भी घायल हो गए।

आप भी देखिए वीडियो

blob:https://up.news/2d1ae4d1-d32b-4c8b-8079-3e83c2f0680c

चौकी को घेरने और लाठीचार्ज की ये तस्वीरे इज़्ज़तनगर के कर्मपुर की है, जहां पुलिस आज जमातीयों को खोजने गई थी की तभी पुलिस पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस जान बचाकर पुलिस चौकी बैरियर वन पहुची। जहां पर करीब दो ढाई सौ लोग पहुच गए और चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस पर हमला कर चौकी को फूंकने का प्रयास किया। जिसके बाद कई थानो की पुलिस, आईपीएस अभिषेक वर्मा और एसपी सिटी रविन्द्र कुमार मौके पर पहुच गए। जिसके बाद मदरसे में छिपे उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सर्च अभियान चलाया। आईपीएस अभिषेक वर्मा ने बताया की जमातीयों की सूचना पर पुलिस गई थी तभी पुलिस पर हमला कर दिया।

blob:https://up.news/60953cc7-5521-4609-ab5c-5e85b1977ba0

वही एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है की उपद्रवियों को किसी भी हालत में बक्शा नही जाएगा। उपद्रवियों को ऐसी सजा दी जाएगी की कभी वो पुलिस पर हमला करने की नही सोचेंगे। उनका कहना है की पुलिस ऐसे लोगो को ढूढ़ रही है जो दिल्ली, नोएडा या बाहर से आये है। तभी उन पर हमला कर दिया गया। एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। सैकड़ो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

blob:https://up.news/90337c4f-d917-44f1-aa01-b3522d4a27b3

Exit mobile version