Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Lockdown:- कन्नौज में सामूहिक नमाज पढ़ रहे लोगों को समझाने गई पुलिस पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर नामज पढ़ रहे नमाजियों को समझाने गयी पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस टीम को जमकर पीटा और उनपर पथराव किया इतना ही नही उपद्रवियों ने बाइक में भी तोड़ फोड़ की। पथराव में तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दें कि लॉक डाउन के एलआईयू कर्मी राजवीर सिंह और कुछ सिपाही क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी सूचना मिली के एक घर मे कुछ लोग इक्कट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे है तभी वहां पहुंच पुलिस कर्मियों ने सामूहिक नमाज पढ़ रहे लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग को समझाना चाहा तो भी वे नहीं माने पुलिस द्वारा वीडियो बनाने और नाम पूछने के बाद कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और उनपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस व एलआईयू कर्मी कैसे भी करके वहां से जान बचाकर कर भागे लेकिन पत्थरबाजी और मार पीट में एलआईयू कर्मी और एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गए थे खून से लतपत दोनो को विनोद दीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200403-WA0044-1.mp4

11 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डीएम सहित भारी पुलिस बल ने उपद्रवियों को ढूंढ ढूंढ कर निकला। वही मामले पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक घर 25 से 30 लोग एक घर मे नमाज पढ़ रहे है इसी सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुँचा तो उपद्रवियों ने हमला कर दिया । पुलिस ने 11 लोगो को गिरिफ्तार किया है पुलिस टीम पर हमला करने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200403-WA0055.mp4
अमरेंद्र प्रसाद सिंह , एसपी कन्नौज

Exit mobile version