Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

LockDown के दौरान महिला को हुआ लेबर पेन, पति था नोएडा में,UP Police ने मदद कर जीत लिया दिल VIDEO

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को लेबर हो गए। इस महिला का पति भी घर पर नहीं थे। वह लॉकडाउन के चलते नोएडा में फंस गए थे। दर्द ज्यादा होने पर महिला ने बरेली पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद एसएसपी ने तमन्ना अली खान से बात की और अस्पताल भिजवाने में मदद की। गुरुवार को महिला ने बेटे को जन्म दिया।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/03/VIDEO-2020-03-26-18-55-06-2.mp4
तमन्ना अली

बरेली के इज्जतनगर में बिहार कला की रहने वाली तमन्ना अली खान कहती हैं कि मैं अपने जीवन में  पुलिस प्रशासन का एहसान कभी भूल नहीं पाऊंगी। एक दिन पहले मैं जितना दुखी और परेशान थी। आज मैं उतनी ही खुश हूं। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैं जीवन में कभी इतना खुश नहीं हुई। बरेली और नोएडा पुलिस की मदद से मेरे शौहर पास में है और मेरी गोद में एक दिन का बेटा है। परतापुर चौधरी की रहने वाली तमन्ना अली खान का निकाह बिहार कला के रहने वाले अनीस खान के साथ हुआ था। तमन्ना गर्भवती थी। उनके शौहर अनीश खान काम के सिलसिले में नोएडा गए थे। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉक डाउन हो गया। इसकी वजह से अनीस खान नोएडा में फंस गए। उनकी पत्नी तमन्ना अली खान घर में परेशान हो रहीं थीं। बुधवार को उनकी डिलीवरी की डेट थी उनको डिलीवरी पेन हो रहा था परेशान और घबराई हुई तमन्ना ने बरेली पुलिस से वीडियो जारी कर मदद मांगी। जिसके बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने महिला की मदद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया और नोएडा के एसीपी रणविजय सिंह से संपर्क कर उसके पति को बरेली बुलवाया गया। 

एसएसपी ने तमन्ना अली खान से उनके मोबाइल फोन पर बात की। उनके शौहर अनीस का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पति जल्दी नोएडा से बरेली पहुंचेंगे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दुखी और परेशान गर्भवती महिला का दर्द समझा। उन्होंने हालात को जानने और समझने के बाद महिला के पति से मोबाइल पर बात की। महिला के पति ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर 5 में है। इसके बाद एसएसपी ने नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह से बात की। नोएडा पुलिस ने मित्र और कम्युनिटी पुलिसिंग का नायाब उदाहरण पेश किया। खाकी का फर्ज निभाते हुए एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने अनीस खान को फोन किया। अनीस ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर 5 में है। इसके बाद पुलिस की टीमें वहां पहुंच गई। एडिशनल डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से एक इनोवा कार हायर कराई। उसके लिए कर्फ्यू पास जारी कराया। इसके बाद अनीस समेत वहां फंसे सात लोगों को पुलिस ने बरेली भिजवाया। बुधवार रात 2:30 बजे अनीस बरेली पहुंचे। पास होने की वजह से रास्ते में किसी ने उन्हें नहीं रोका। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद 3:15 बजे तमन्ना अली खान ने बेटे को जन्म दिया। बेटे और शौहर दोनों का चेहरा देखने के बाद उनके चेहरे की खुशी बढ़ गई।

https://up.news/wp-content/uploads/2020/03/VIDEO-2020-03-26-18-55-06.mp4
तमन्ना अली

तमन्ना बोली सच में आप लोग खाकी में भगवान हो तमन्ना अली खान ने एसएसपी बरेली शैलेश कुमार पांडेय, नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि आज उन्हें दूसरी जिंदगी इन्हीं लोगों की वजह से मिली है। आप खाकी में भगवान हो। 

Exit mobile version