Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

लखीमपुर खीरी मामला: प्रियंका गांधी पर कौन रख रहा ड्रोन से नजर

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं। उन्हें रविवार सुबह लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था। तब से वह वहीं पर हैं। इस दौरान उनका कमरे में सफाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

कांग्रेसियों ने तंज किया है कि डरी हुई भाजपा सरकार का काम देखिए। प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी है।

प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि-नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?

आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। (सोमवार को वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर)

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने के मामले में ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

Exit mobile version