Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

यूपी विधान परिषद में नेता सदन बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कद बढ़ाया गया है। बुधवार को उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। इस घोषणा से कुछ देर पहले ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह पहली बार है जब केशव को नेता सदन बनाया गया है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे लेकिन फिर भी उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और अब विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी देकर उनका कद बढ़ाया गया है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के इस्तीफा देने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी नेता सदन बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे पर ऐसा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले स्वतंत्र देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब तक नहीं की है।

Exit mobile version