क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान पूरी तरह ब्रज के रंग में रंगे दिखाई दिए। बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र विराट और अनुष्का को भेंट किया। बेटी वामिका को प्रसादी रूपी माला पहनाई। इसके बाद कपल ने सत्संग भी सुना। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रहा। हालांकि वृंदावन से रवानगी के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

अनुष्का शर्मा की गोद में बेटी वामिका, पास बैठे विराट कोहली

गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। दोनों सुबह ही सेवाकुंज पहुंच गए। इसके बाद विराट और अनुष्का वराहघाट स्थित संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां संत प्रेमानंद गोविंद शरण को प्रणाम किया। विज्ञापन

संत प्रेमानंद गोविंद शरण को प्रणाम करतीं अनुष्का

आश्रम में मौजूद शिष्यों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट भारतीय क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। शिष्यों से श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र भी भेंट करने के लिए कहा। 

अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ विराट कोहली

संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी। उनकी गोद में बैठी बेटी वामिका क्यूट शरारतें करते दिखाई दी। इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में सरोबार दिखाई दिए। 
 विज्ञापन

रवाना होने से पहले विराट ने पुलिसकर्मियों के साथ खिंचाया फोटो

संत प्रेमानंद गोविंद शरण से आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक आश्रम में सत्संग सुना। इसके बाद वापस होटल चले गए। शाम को पवनहंस हेलीपैड आए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए।