Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Rahul का बदला Smriti Irani से लेने के लिए Priyanka Gandhi तैयार

Rahul का बदला Smriti Irani से लेने के लिए Priyanka Gandhi तैयार

Rahul का बदला Smriti Irani से लेने के लिए Priyanka Gandhi तैयार

2019 में राहुल की हार का बदला लेने के लिए ‘बहन’ तैयार… प्रियंका गांधी की इस चाल में क्या फंस जाएंगी स्मृति ईरानी !
स्मृति ईरानी से प्रियंका अपनी सियासी ‘पिच’ पर करेंगी मुकाबला… स्मृति को इस सीट मात देने के लिए कांग्रेसियों ने अखिलेश के साथ मिलकर बना लिया प्लान !
प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी के बीच होगी 2024 की जबरदस्त लड़ाई…राहुल का हिसाब अब स्मृति से प्रियंका लेने वाली है !

राहुल का बदला स्मृति ईरानी से अब प्रियंका गांधी लेंगी… अगर सियासी गलियारे में जो चर्चा चल रही है… वो सच साबित हुआ तो मानकर चलिए प्रियंका गांधी से स्मृति ईरानी की जबरदस्त भिड़ंत होगी… माना जा रहा है… बीजेपी के थिंकटैंक की चाहत है… इस स्मृति ईरानी, प्रियंका गांधी से भिड़े… अब ये क्यों कह रहे हैं… इसके पीछे वजह से हैं… इस रिपोर्ट को आखिर तक जरूर देखिए…. दरअसल रायबरेली लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी… सोनिया गांधी अब राज्यसभा के जरिए अपनी राजनीति करेंगी…सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भी कर दिया है… सोनिया गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी छोड़ने के बाद दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी यहां से कांग्रेस उम्मीदवार हो सकती हैं… माना जा रहा है कि रायबरेली में गांधी परिवार की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी प्रियंका पर आ सकती है… रायबरेली की जनता को लिखे गए भावुक पत्र में भी सोनिया गांधी ने बड़ा संकेत दिया है… वहीं, मिशन 80 को लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी रायबरेली में कांग्रेस को वाकओवर देने के मूड में नहीं है…

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखे गए भावुक पत्र में मार्मिक अपील की है… इसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे पता है कि आप हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे… जैसे अब तक संभालते आए हैं… साथ ही, उन्होंने लिखा कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है, वह रायबरेली आकर आप लोगों से मिलकर ही पूरा होता है…ये नाता बहुत पुराना है… ससुराल से ये सौभाग्य की तरह यह मुझे मिला है। सोनिया गांधी के इस पत्र को विरासत की लड़ाई में परिवार को आगे बढ़ाने की है… दरअसल, रायबरेली को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि यहां कांग्रेस का संगठन काफी कमजोर हो चुका है… ऐसे में सोनिया गांधी भावुक तरीके से परिवार को लोगों से जोड़ने की कोशिश करती दिख रही हैं… लेकिन जब वो चुनाव नहीं लड़ रही है… तो ये भावुक अपील किसके लिए है… जाहिर सी बात है… किसी अपने को तो सोनिया गांधी जरूर इस सीट की जिम्मेदारी सौंपने वाली है… अब दावा यही हो रहा है… ये अपना और कोई नहीं बल्कि प्रियंका गांधी है…

प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी के बाद बीजेपी की ओर से उम्मीदवार के नाम पर चर्चा तेज हो गई है… दरअसल, गांधी परिवार के गढ़ पर पिछले चुनाव से बीजेपी ने सेंधमारी शुरू कर दी है… 2014 में अमेठी सीट कब्जाने वाली कांग्रेस को साल 2019 में करारा झटका लगा… अमेठी से तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हराकर इतिहास रच दिया था… अब गांधी परिवार के एक और गढ़ रायबरेली को लेकर चर्चा का बाजार गरमा गया है… माना जा रहा है कि रायबरेली से अगर प्रियंका गांधी उम्मीदवार बनीं तो बीजेपी किसी स्मृति ईरानी जैसे चेहरे को उनके सामने चुनावी मैदान में उतर सकती है… स्मृति ईरानी को लेकर भी चर्चा तेज है… सवाल किया जा रहा है कि क्या अमेठी छोड़कर स्मृति ईरानी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं? दरअसल, पिछले दिनों अमेठी के साथ- साथ रायबरेली में भी स्मृति ईरानी काफी सक्रिय रही हैं… लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी की हार के बाद इस बार भी माना जा रहा है कि वो केरल के वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में बीजेपी अमेठी से स्मृति को हटाकर रायबरेली से उतार सकती है… प्रियंका गांधी को रायबरेली से पहले ही चुनौती मिल चुकी है… कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद अदिति सिंह ने बड़ी चुनौती दी थी… यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अदिति ने पाला बदला था… रायबरेली सीट से पहली बार वो कमल खिलाने में कामयाब रही थीं… इस दौरान उन्होंने रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को लड़ने की चुनौती थी। अब लोकसभा चुनाव में प्रियंका के रायबरेली से उतरने की स्थिति में भाजपा अदिति को उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है… लेकिन संभावना ज्यादा लग रही है… अगर प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उनके सामने स्मृति ईरानी ही होंगी…

Exit mobile version