Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Rahul Gandhi की यात्रा में Priyanka Gandhi के बदले Pallavi Patel को मिली जगह

Rahul Gandhi की यात्रा में Priyanka Gandhi के बदले Pallavi Patel को मिली जगह

Rahul Gandhi की यात्रा में Priyanka Gandhi के बदले Pallavi Patel को मिली जगह

राहुल के साथ पल्लवी दिख रही है… लेकिन प्रियंका गांधी नदारद नजर आ रही है ?
ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से दूरी बना ली
प्रियंका को राहुल गांधी के किस बात पर आया गुस्सा… जिसकी सच्चाई सामने लेकर बीजेपी आ गई….

राजनीति यही है… जहां जिसको अपना समझते हैं… वही वक्त पड़ने पर साथ नहीं देते… और जिसको पराया मानते हैं… वही साथ देने के लिए आ जाते हैं… अब देखिए ना, ये तस्वीर देखकर हैरानी तो जरूर हुई होगी… जिसके साथ की दरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी में कांग्रेस के लिए है… उसी सपा के सर्वेसर्वा ने जिसकी राजनीति को आधार दिया… वो अब अचानक से उनसे यानी अखिलेश से पहले उनके यानी राहुल गांधी साथ नजर आ रही है… राहुल गांधी के साथ मिलकर पल्लवी भारत जो़ड़ो न्याय यात्रा में हुंकार भर रही है… लेकिन जीप पर राहुल गांधी के साथ जिसको नजर आना चाहिए था… वो नजर नहीं आ रही है… कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कही भी दिख नहीं रही है… तो सवाल उठने लगे ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी का हमेशा साथ देने वाली प्रियंका गांधी इस वक्त में उनके साथ नहीं है… कल तक तो प्रियंका गांधी डंके की चोट पर कह रही थी… राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब यूपी से होकर गुजरेगी तो वो अपने भाई का साथ दिल से देती नजर आएगी… लेकिन ऐसा तो दिख नहीं रहा है… प्रियंका गांधी कही भी नजर नहीं आ रही है… फिर से वही सवाल आखिर क्या हुआ कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की यात्रा से अपनी दूरी बना ली…
क्या देश के सबसे पुराने राजनीतिक परिवार गांधी फैमिली में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? अब ये बात सत्ताधारी दल बीजेपी की तरफ से उस समय सामने आई है जब प्रियंका गांधी ने ऐन वक्त पर प्लान बदलते हुए उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया… हालांकि प्रियंका ने इसके लिए बीमारी का बहाना बनाया है लेकिन इस बहाने कुछ कयासों को हवा देने का काम शुरू हो गया है…दरअसल, 16 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई… पार्टी की तरफ से तैयारी के अनुसार बहन प्रियंका को चंदौली में राहुल का स्वागत करना था… दोनों साथ में वाराणसी तक रहते… लेकिन आखिरी वक्त ने प्रियंका का आना कैंसल हो गया… उन्होंने बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होने को इसकी वजह करार दिया…प्रियंका गांधी का इस मामले में बयान सामने आ गया है… उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-
GFX IN मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी… लेकिन, बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा…। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी… तब तक के लिए चंदौली- बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों को शुभकामनाएं देती हूं GFX OUT
वाराणसी में प्रियंका का इंतजार हो रहा था… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लग रहा था… प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को वाराणसी में ज्वॉइन कर लेंगी… लेकिन ऐसा हुआ नहीं… हालांकि इतना जरूर हुआ… प्रियंका गांधी की जगह पल्लवी पटेल ने राहुल गांधी की यात्रा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले ज्वाइन करके सबको चौंकाया… अब प्रियंका गांधी के वाराणसी नहीं पहुंचने पर तरह- तरह की चर्चा शुरू हो गई… उन्होंने अपनी बीमारी का हवाला देकर तमाम चर्चा पर विराम लगाने की कोशिश की है…इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी को प्यारे भाई का संबोधन करते हुए बधाई दी है… लेकिन इस पर्दादारी की कोशिश पर बीजेपी ने निशाना साधा है…बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि

हर किसी को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। जब यात्रा 2.0 शुरू हुई तब प्रियंका गांधी गायब थीं और अब जब राहुल की यात्रा यूपी में पहुंची तो भी प्रियंका मौजूद नहीं रहीं… कांग्रेस पार्टी पर स्वामित्व के लिए दोनों भाई-बहन के बीच बढ़ी दूरी अब खुलकर सामने है

अब अमित मालवीय जो दावा कर रहे हैं… उसमें कितनी सच्चाई है… इसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही जानते होंगे… दोनों के संबंधों में कितनी मजबूती है… इसकी सच्चाई तो वक्त आने पर मालूम होगी…

Rahul Gandhi की यात्रा में Priyanka Gandhi के बदले Pallavi Patel को मिली जगह | The Rajneeti

Exit mobile version