Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

संभल में सरकरी दफ्तरों को सैनिटाइज किया गया

संभल : सरकारी दफ्तरों को किया जा रहा है सैनिटाइज, बाजार की दुकानों के शटर पर लगे ताले और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के हाथ लगने वाली सभी जगह को पालिका के कर्मचारी सैनिटाइज करने में जुटे

संपूर्ण भारत लॉकडाउन के दूसरे दिन आज संभल जिले में दूसरे दिन भी संपूर्ण लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।लोग सड़कों पर नहीं निकले हैं और दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसी के साथ नगर पालिका के कर्मचारी आज दूसरे दिन संभल के सभी सार्वजनिक स्थान व सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं ।जहां सरकारी दफ्तरों पर पहुंचकर कर्मचारी नगर पालिका के उपकरणों द्वारा सैनिटाइज करते हुए दिखाई दिए

https://up.news/wp-content/uploads/2020/03/VIDEO-2020-03-26-13-06-10.mp4

संपूर्ण भारत लॉक डाउन के दौरान संभल में आज दूसरे दिन भी लॉक डाउन का पालन लोग कर रहे हैं। सुबह से ही लोग सड़कों पर नहीं निकले हैं और सड़कों पर वीरानी छाई हुई है। चौराहों पर पुलिस का पहरा है लेकिन दूसरी तरफ संभल नगर पालिका कर्मचारियों की टीम द्वारा शहर के ज्यादातर इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी के साथ हम संभल के सरकारी दफ्तरों की तरफ पहुंचे तो वहां पर भी नगर पालिका के टैंकर के द्वारा पालिका कर्मचारी दफ्तर के दरवाजों,कुर्सियों को सैनिटाइज करते हुए दिखाई दिए। यह वह सार्वजनिक स्थान है जहां आम लोग रोजाना आते जाते है और इन्हीं जगहों से कोरोनावायरस महामारी के फैलने का खतरा ज्यादा बना हुआ है इसलिए खास तौर पर सरकारी दफ्तर हो या सार्वजनिक जो भी स्थान है या सड़क किनारे की दुकान के शटर पर लगे हुए तालों को सैनिटाइज पालिका के कर्मचारी कर रहे हैं जिससे कि कोई भी वायरस ना फैल सके और लोग इस से बच सकें।

Exit mobile version