Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

शक्ति मोहन ने 21 दिनों के लॉकडाउन पर कही ये बात..

मुंबई : कोरोनावायरस से जंग में जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की रात बारह बजे से पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का आदेश दिया है। कोविड-19 के चलते इस वक्त पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है। लोगों को इस वक्त आश्वासन और उम्मीद की तलाश है और उनके पसंदीदा सितारें इस वक्त यही काम कर रहे हैं। सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपने प्रशंसकों का हौसला अफजाई कर रहे हैं।

मशहूर डांसर शक्ति मोहन भी इस नेक काम में पीछे नहीं रहीं। लोगों को भरोसा दिलाने के चलते उन्होंने भी अपना कदम आगे बढ़ाया है।

शक्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने हाथों के बल लेटी हुई हैं और मुस्कुरा रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमें साथ में मिलकर यह लड़ाई लड़नी चाहिए और इसे फैलने से रोकने के लिए सबकुछ करना चाहिए। हैशटैग21डेजलॉकडाउन। चलिए सभी मरीजों और चिकित्सकों का साहस बढ़ाते हैं, जो इस वक्त दिन-रात एक कर लड़ रहे हैं। इस वक्त हमें सकारात्मक बने रहने और सभी की भलाई की कामना करने की जरूरत है।

शक्ति ने आगे यह भी कहा, मुझे हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व है।

मुसीबत की इस घड़ी में लोगों को शक्ति की ये बातें बेहद पसंद आईं और इसका पता पोस्ट पर आए लाइक व कमेंट्स को देखकर ही लगाया जा सकता है।

इसे अब तक 91,288 लाइक मिल चुके हैं।

Exit mobile version