Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

Shivpal Yadav ने फैक्ट के साथ बता दिया… इतनी सीटें तो जरूर Samajwadi Party जीतेगी !

UP में 2024 में सपा कितनी सीट जीतेगी ?… Shivpal Yadav ने फैक्ट के साथ बता दिया… इतनी सीटें तो जरूर Samajwadi Party जीतेगी !

Shivpal Yadav ने फैक्ट के साथ बता दिया... इतनी सीटें तो जरूर Samajwadi Party जीतेगी ! | The Rajneeti

मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल ने दावा किया था… बीजेपी से चैलेंज लिया था… परिमाण ये हुआ… डिंपल यादव जीत गई…
2024 में शिवपाल ने फिर बीजेपी को चैलेंज दिया है… यूपी में सपा कितनी सीटें जीतेंगी.. उसकी भविष्यवाणी कर दी…
कोलकाता में अखिलेश-शिवपाल ने सपाईयों को टारगेट दिया… इतनी सीटें यूपी से जीतनी ही है…

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक बार फिर से टारगेट लिया है… एलान ठीक वैसा ही किया है… जैसा मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान किया था… उस वक्त ऐसा लग रहा था… बीजेपी ने ऐसा माहौल बनाया था… कहने वाले कह रहे थे… बीजेपी की ओर से लड़ रहे रघुराज शाक्य… जो खुद को मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के शिष्य कहने से थके नहीं… जीत जाएंगे… ठीक उसी वक्त शिवपाल ने कहा था… उनकी बहू डिंपल यादव सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करेंगी… एक बड़े मार्जिन से जीत जाएंगी… और ऐसा ही हुआ… डिंपल जीतीं… 2 लाख 80 हजार से ज्यादा वोटों से रघुराज शाक्य को मात दी… अब एक बार फिर शिवपाल ने दावा किया… डंके की चोट पर एलान किया… सपा यूपी में कितनी सीटें जीतेंगी… उसका पूरा ब्यौरा रख दिया है…
वैसे देखा जाए… सपा की राजनीति इस वक्त ठीक उस खिलाड़ी की तरह है… जिसके हाव भाव में जीत के छाप दिखते हैं… सपा की सियासत इस वक्त एक ऐसे ट्रैक पर चल रही है… जो सीधा है… जिसमें सीधा संकेत है… सीधी बात है… अब देखिए अखिलेश यादव ने कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सीधा कह दिया… उसकी पार्टी कांग्रेस से दूरी बनाए रखेगी… क्षेत्रीय पार्टी के बीच सहमति बनी है… गठबंधन बनने का रास्ता बना है… तैयार हुआ है…

इससे साफ पता चलता है कि अखिलेश के दिलो दिमाग में 2024 की लड़ाई को लेकर क्या चल रहा है… सपा की सियासत आने वाले वक्त में कैसी होने वाली है… अखिलेश के बयानों से जाहिर होता है… और इसी आधार पर शिवपाल ने भी एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है… उन्होंने एक बड़ा दावा किया है…विश्वास के साथ ये बता दिया है… 2024 में सपा कितनी सीटें जीतने वाली है… सपा की बैठक में 2024 के आम चुनाव को लेकर मंथन हुआ…. कोलकाता में समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने बड़ा दावा किया है… शिवपाल यादव ने कहा कि

2024 में सपा यूपी में 50 संसदीय सीटें जीतेगी… 2024 के चुनावों को देखते हुए पार्टियों का सबसे ज्यादा ध्यान यूपी पर है…मीटिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अच्छी बात हुई है… संगठन को मजबूत करने और यूपी में 50 सीट जीतने की तैयारी हो रही है..

बहरहाल अखिलेश-शिवपाल की कोशिश है… सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी को 2024 में हराने के लिए एकजुट हो जाएं…और ऐसा तभी होगा जब 80 सीटों वाले यूपी में सपा अपने लिए जीत का टारगेट तय कर ले… शिवपाल यादव ने वहीं किया… सपा को 80 में से कम से कम 50 सीटें जीतने का टारगेट दे दिया…

Exit mobile version