Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

UP Weather News: यूपी में अगले दो दिन बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

लखनऊ
दिसंबर आते ही उत्तर प्रदेश में मौसम कई बार पलटी बार रहा है। दो दिन तक बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को मौसम खुला लेकिन मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी मौसम खुला रहेगा लेकिन 4 दिसंबर से मौसम फिर बदल सकता है। खासकर पश्चिम यूपी में इसका असर रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद अगले एक हफ्ते तक सुबह 400 से 1000 मीटर तक कोहरा छाया रह सकता है। इससे ठंड के साथ गलन बढ़ने की भी संभावना है।

यूपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में शनिवार को दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक रह सकता है।

वाराणसी
वाराणसी में सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

प्रयागराज
प्रयागराज में सुबह कोहरा और धुंध के बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर
कानपुर में मौसम साफ और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मेरठ
मेरठ में कोहरे के साथ धुंध छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नोएडा
नोएडा गुरुवार को हुई बारिश के बाद एक्यूआई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इतनी गिरावट के बाद भी प्रदूषण का ग्राफ नोएडा में बेहद खराब स्थिति में बरकरार है। यहां अगले दो दिन में बारिश के आसार हैं।

बारिश होने के बाद पूरे जिले में एक्यूआई कम तो हुआ लेकिन दिन की शुरुआत हुई तो स्मॉग छाया हुआ था और विजिबिलिटी भी कम थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन में फिर से बारिश होने के आसार हैं। इसके चलते प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

Exit mobile version