Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

UP में अब लव जेहाद की किसी में हिम्मत नहीं, कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ऐसे समझाया BJP और पिछली सरकारों का फर्क

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में अब कोई लव जेहाद नहीं कर सकता। एक दौर था जब लोग बंटी, बबलू जैसे छद्म नामों से हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा लेते थे। मगर भाजपा सरकार में सबकुछ बदल चुका है। लव जेहाद को लेकर सरकार ने जो सख्त कानून बनाया है, उसका असर साफ देखा जा सकता है।

पाठक बुधवार को भाजपा राज्य मुख्यालय पर पार्टी के फर्क साफ है अभियान के तहत पूर्व और मौजूदा सरकार के अंतर को समझा रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा शासन में थानों में एक जाति विशेष का वर्चस्व था।

उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक यूपी में अपराध चरम पर था। थानों में आम आदमी की सुनवाई नहीं थी। वहां गुंडे-माफिया और मवालियों का राज था। उन्होंने कहा कि आम आदमी का मुकदमा तक सपा शासन में नहीं लिखा जाता था। प्रदेश के लगभग साढ़े पंद्रह सौ थानों में करीब 600 थानों में एक ही जाति के लोग काबिज थे। लोग झंडे लगाकर अवैध कब्जे करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में बड़ी संख्या में पुलिस की भर्ती में केवल विशेष बिरादरी के लोगों को वरीयता दी गई। हालांकि उन्हें भी वसूली किए बिना भर्ती नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह पर कोई रोक नहीं है लेकिन उसके लिए डीएम के यहां आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

Exit mobile version