UP Election: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्राचीन इतिहास नहीं पढ़ा है। कम से कम उन्हें आधुनिक इतिहास ही पढ़ लेना चाहिए। वह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बने। उन्हें मालूम ही नहीं है। जब अवैध रूप से कब्जा करके शाख्सगाम घाटी को पाकिस्तान ने चीन को सौंप दिया था, तब पं. जवाहर लाल नेहरू पीएम थे। जब इंदिरा गांधी पीएम थीं, तब पाकिस्तान के कब्जे वाले काराकोरम में हाईवे बना था। मोदी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे जब सीपेक का निमार्ण हुआ। यह सुनकर दुख होता है जब देश की संसद में राहुल गांधी कहते हैं कि बड़ी संख्या में भारतीय जवान शहीद हुए, जबकि केवल तीन या चार चीनी जवान गलवान में मारे गए। रक्षामंत्री होते हुए मैं उनको जवाब देता, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को बोलने दो। लेकिन हम हकीकत जानते हैं। राहुल गांधी के इसी बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया के अखबारों ने इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की और बताया कि गलवान में 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए।
UP Election 2022 Live: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को इतिहास पढ़ना चाहिए, चीन और पाकिस्तान की ये कहानी भी बताई
