Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

यूपी चुनाव: सपा के साथ गठबंधन के सवाल पर जयंत का बड़ा बयान, जल्द फैसला लेने का दावा

राष्टीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अजित सिंह ने कहा कि इस महीने के आखिरी तक गठबंधन को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। 

चौधरी अजित सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि नवंबर महीने के अंत तक निर्णय ले लिया जाएगा। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रालोद के साथ गठबंधन को लेकर कई बार तस्वीर साफ कर चुके हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी पार्टी की तरफ से निर्णन नहीं आया है।

यह किसान की जीत है : चौधरी जयंत
कृषि कानून वापसी को लेकर जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह किसान की जीत है, हम सब की जीत है। देश की जीत है।

Exit mobile version